
वाराणसी/इलाहाबाद. सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार को नगर निगम चुनाव से पहले तगड़ा झटका लगा है। बीजेपी की सहयोगी दल अपना दल (सोनेलाल) की संरक्षक अनुप्रिया पटेल ने सीएम योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। अपना दल के कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है और पुलिस खुलासा करने में विफल है। अनुप्रिया पटेल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अपना दल कार्यकर्ताओं के हत्यारे जल्द नहीं पकड़े गये तो ७ नवम्बर को वह लखनऊ में उपवास पर बैठ जायेगी।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ नहीं अखिलेश यादव को देना होगा बड़ा इम्तिहान
केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रामसूरत सिंह के निधन के बाद उनके घर शोक संवेदना प्रकट करने गयी थी उसके बाद ही मीडिया से बातचीत में यह बाते कही। उन्होंने कहा कि यूपी में पटेलों का उत्पीडऩ हो रहा है। पुलिस दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की जगह मामले में लीपापोती करने में जुटी है। इलाहाबाद की स्थिति बेहद खराब है। सीएम योगी आदित्यनाथ से भी यहां की व्यवस्था की शिकायत की जा चुकी है फिर भी व्यवस्था में बदलाव नहीं होता है तो उन्हें विवश होकर यूपी सरकार के खिलाफ आंदोलन करना होगा।
यह भी पढ़े:-नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी को उतराने से पहले बीजेपी पहुंची खुफिया विभाग की शरण में
हमारी शिकायत पर हटाये गये हैं इलाहाबाद की डीएम व एसएसपी
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि उनकी शिकायत पर ही इलाहाबाद के डीएम व एसएसपी को हटाया गया है। यूपी सरकार बनने में हम सभी लोगों का योगदान है हमारी सरकार है इसके बाद भी पटेलों न्याय नहीं मिलेगा। अनुप्रिया पटेल के बयान से बीजेपी के विरोधी दलों को बड़ा मौका मिल गया है। सपा, बसपा व कांग्रेस पहले से ही यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी सरकार पर हमला बोलते आये हैं ऐसे में बीजेपी के सहयोगी दल भी कानून व्यवस्था को लेकर हमला बोला है, जिससे यूपी सरकार कि किरकिरी होनी तय है।
यह भी पढ़े:-नगर निगम चुनाव से पहले सपा को झटका, कद्दावर मुस्लिम नेता ने इस पार्टी का नहीं छोड़ा साथ
बीजेपी पर हमलावार हो रहे गठबंधन दल
बीजेपी पर उसका ही गठबंधन दल हमलावार हो रहा है। पूर्व में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने गाजीपुर के जिलाधिकारी को हटाने की मांग को लेकर सीएम योगी सरकार पर हमला बोला था। यह लड़ाई काफी समय तक चली थी इसके बाद यह मसला सुलझा तो अपना दल ने अब बीजेपी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा दिये हैं। इससे साफ हो जाता है कि बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद भी सहयोगी दल किसी भी कीमत पर बीजेपी पर हमला करने का मौका नहीं छोडऩे वाले हैं।
यह भी पढ़े:-कचहरी में वकीलों ने दरोगा की पिटाई करने के बाद बनाया बंधक