Jhalana

मोदी के विकास यात्रा की नींव अटल ने रखी

कहा भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी ने, पार्टी ने मनाया जन्मदिन, बांटे गरीबों में कंबल...

less than 1 minute read
Dec 25, 2015
Feature image
वाराणसी. देश के विकास की जो नींव अटल बिहारी वाजपेयी ने डाली, मौजूदा समय में केंद्र सरकार उसी पर इमारत खड़ी करने में लगी है। ये कहना है भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा का। वह वाजपेयी जी के 90वें जन्म दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
रोहनिया विधानसभा अंतर्गत तारापुर टिकरी गांव में आयोजित अटल जी के 90 वें जन्मदिन के अवसर पर गरीब तबके के लोगों को कंबल वितरित किया गया। उसके पश्चात हुई सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सह प्रभारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री होने के बाद भी अटल जी जैसी बेदाग छवि का दूसरा नेता किसी भी राजनीतिक दल के पास नहीं है। इस मौके पर पार्टीजनों ने उनके शतायु होने की कामना की।
विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय प्रशिक्षण संयोजक सुभाष चंद्र गुप्ता ने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में राजनीतिक शुचिता के मापदंड का सर्व श्रेष्ठ उदाहरण अटल जी के जीवन चरित्र में देखा जा सकता है जिसका आज की राजनीति में सर्वथा अभाव दिखाई देता है। कार्यक्रम में साढ़े तीन सौ गरीब तबके के लोगों को सुनील ओझा ने कंबल वितरित किया। कार्यक्रम का संयोजन भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह एवं अध्यक्षता प्रदेश पंचायत प्रकोष्ठ के संयोजक सुरेन्द्र नारायण सिंह ने की, संचालन रमा शंकर पटेल ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज सहित राजेश पटेल, इंद्रासन सिंह, रुद्र प्रताप सिंह,अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
Published on:
25 Dec 2015 07:19 pm