हॉलिडेज बढ़ने से सिलेबस पूरा नहीं हो पा रहा है ऐसे में पैरंट्स बच्चों को कोचिंग और ट्यूशन लेने के लिए ज्यादा भेज रहे हैं। आशियाना में रहने वाले आशीष वर्मा बताते हैं कि वे अपने बच्चे को कोचिंग या ट्यूशन या कोचिंग भेजने के खिलाफ थे लेकिन स्कूल में सिलेबस न पूरा होने के वजह से उन्हें भेजना पड़ रहा है। उनका बच्चा एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में नवीं क्लास में पढ़ता है। वहीं अपने घर पर ट्यूशन पढ़ाने वाले इंदिरा नगर के अंकुर बताते हैं कि पिछले दिनों हाईस्कूल-इंटर के बच्चे उनसे ज्यादा पढ़ने आने लगे हैं। वे बच्चे कहते हैं कि उनका आधा सिलेबस नहीं हुआ है, प्री-बोर्ड आने वाले हैं प्लीज कोर्स कंप्लीट करवा दीजिए।