वाराणसी

यूपी के कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान, कहा मैने जाति के आधार पर बनवाया थानेदार

सार्वजनिक मंच से कही यह बाते, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2017, 1:40 PM IST
यूपी पुलिस
यूपी पुलिस

वाराणसी. सपा के सरकार के तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव पर जाति के आधार पर थाने देने का आरोप लगाने वाली बीजेपी अब अपने ही मंत्री के बयान से घिर गयी है। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बयान से सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है। ओमप्रकाश राजभर ने बलिया के रसड़ा में हुई जनसभा में कहा कि मैने ६ एसओ व १३ सिपाही को अपनी ताकत से मनचाहा थाना दिलवाया है। इसके अतिरिक्त ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश में मैने तीन दर्जन राजभर सिपाही को भी खोजा है।
यह भी पढ़े:-काशी की है अनोखी परम्परा, आकाशदीप जला कर करते हैं शहीदों का नमन



IMAGE CREDIT: Patrika

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा पर जाति की राजनीति करने का आरोप भी लगाया है और कहा कि सपा सरकार में एक ही जाति के लोगों को फायदा पहुंचाया गया है। आश्र्चय की बात है कि सपा पर जातिगत राजनीति का आरोप लगाने वाले कैबिनेट मंत्री खुद जाति की राजनीति करने से पीछे नही हटे। ओमप्रकाश राजभर ने एक सिपाही को मंच पर बुलाया और कहा कि यह मेरे जाति के सिपाही है और मैने 6 एसओ व 13 सिपाही को अपनी ताकत के बल पर मनचाहा थाना दिलवाया है। ओमप्रकाश राजभर ने इसी सभा में कहा कि जो गरीब अपने बच्चो को स्कूल नहीं भेजेगा, उसे पांच दिन तक थाने में बैठाया जायेगा।
यह भी पढ़े:-मौसम में परिवर्तन के आसार कम, ठंड के लिए करना होगा इंतजार

विवादित बयान देकर सीएम योगी सरकार की करा रहे किरकिरी
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर लगातार विवादित बयान देकर सीएम सरकार की किरकिरी करा रहे हैं। ओमप्रकाश राजभर ने पहले कहा था कि बीजेपी जितना खर्च करती है, राजभर समाज के लोग उतने ही पैसे की शराब एक दिन में पी जाते हैं। इस बयान को लेकर बीजेपी नेता व ओमप्रकाश राजभर में एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी हुई थी।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव को इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में नहीं दिख रही सीएम योगी की हनक

पीएम नरेन्द्र मोदी ने इशारों-इशारों में बताया था कटप्पा
पीएम नरेन्द्र मोदी ने इशारों ही इशारों में ओमप्रकाश राजभर को कटप्पा बताया था। यूपी चुनाव २०१७ के समय मऊ में हुई जनसभा में पीएम मोदी गये थे। मुख्तार अंसारी के खिलाफ बीजेपी के सहयोग से सुभासपा ने प्रत्याशी उतारा था वही पर हुई जनसभा में पीएम मोदी ने कहा था कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था इसके बाद उन्होंने ओमप्रकाश राजभर का हाथ उपर उठवाया था। पीएम मोदी के इस बयान पर सियासी जगत में जमकर चर्चा हुई थी।
यह भी पढ़े:-BHU BUZZ के एडमिन ने कहा कि हमने नहीं डाली फर्जी फोटो

Published on: