वाराणसी

अयोध्या के बाद काशी की देव दीपावली को खास बनायेंगे सीएम योगी

सार्वजनिक मंच से किया सीएम ने ऐलान, संसदीय चुनाव से पहले अपने खास एजेंडे को पूरा करने में जुटी बीजेपी सरकार
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2017, 2:39 PM IST
काशी में देव दीपावली का बेहद खास महत्व होता है
काशी में देव दीपावली का बेहद खास महत्व होता है

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ न आयोध्या की दीपावली को ऐतिहासिक बनाने के बाद अब देव दीपावली की तैयारी में जुट गये हैं। बुधवार को चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल से सीएम योगी ने देव दीपावली को खास बनाने का ऐलान किया है। सीएम योगी के बयान से स्पष्ट हो जाता है कि इस बार चार नवम्बर को काशी के घाट पर होने वाली देव दीपावली बेहद खास होने वाली है।
यह भी पढ़े:-मायावती की रैली में लगा बाहुबली मुख्तार को झटका, अब्बास अंसारी नहीं कर पाये यह काम




अयोध्या में प्रतिवर्ष दीपावाली मनायी जाती थी लेकिन यूपी में बीजेपी सरकार आने के बाद वहां की दीपावली खास हो गयी थी। प्रभु श्रीराम, सीता व लक्ष्मण को हेलीकाप्टर से लाया गया था और पहली बार लाखों दीपक जला कर दीपावली को ऐतिहासिक बना दिया गया था इसको लेकर विरोधियों ने योगी सराकर पर हमला भी बोला था। अयोध्या की दीपावली का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि सीएम योगी ने काशी की देप दीपावली को खास बनाने का ऐलान कर दिया है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी की श्रद्धांजलि, पद्मश्री गिरिजा देवी के नाम से होगा सांस्कृतिक संकुल

जानिए सीएम योगी ने क्या कहा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी के तीज-त्योहार को सहेजने की जरूरत है। यहां की देव दीपावली बेहद खास होती है। सीएम योगी ने कहा कि मेरा पूरा प्रयास होगा कि मैं खुद देव दीपावली के दिन काशी में रहूं। इस बार की देव दीपावली को खास ढंग से मनाया जायेगा। गौरतलब है कि देव दीपावली पर सीएम योगी काशी आयेंगे और जिला प्रशासन ने इसके लिए खास तैयारी करना भी शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़े:-पीएम मोदी की तरह बसपा सुप्रीमो मायावती ? का बयान साबित हो सकता मास्टर स्ट्रोक

जानिए क्या है देव दीपावली
काशी में देव दीपावली का बेहद खास महत्व होता है। काशी में ही सबसे अनोखे ढंग से देव दीपावली मनायी जाती है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को काशी के घाट को दीपक से सजाया जाता है। गंगा की लहरों में बहते हुए दीपक बहुत अदृभृत लगते हैं। विश्व में काशी की देव दीपावली बेहद प्रसिद्ध है और देश-दुनिया से लोग इस दिन काशी आते हैं।
यह भी पढ़े:-पहली बार बाहुबली अतीक अहमद के सिर से हटा सियासी छाया, नहीं मिल रहा किसी का साथ

खास एजेंडे को पूरा करने में जुटी है बीजेपी सरकार
बीजेपी सरकार अपने खास एजेंडे को पूरा करने में जुटी है। बीजेपी ने हिन्दू धर्म के त्योहार को खास बनाने की मुहिम चलायी है इसी क्रम में सीएम योगी का देव दीपावली में आने की बात कहना माना जा रहा है। बीजेपी जानती है कि संसदीय चुनाव २०१९ में राम मंदिर व हिन्दुत्व का मुद्दा एक बार फिर जोर पकड़ेगा। ऐसे में बीजेपी अपने विरोधियों को कोई मौका नहीं देगी और हिन्दू त्योहार को खास बना कर व हिन्दुत्व का मुद्दा नहीं छोड़ेगी।
यह भी पढ़े:-कांग्रेस ने कद्दावर ब्राह्मण नेता को दिल्ली बुलाया, फूलपुर संसदीय सीट पर मिल सकता सपा व बसपा का समर्थन

Published on: