वाराणसी

सीएम योगी आदित्यनाथ रात के अंधेरे में देखेंगे काशी का विकास, फ्लाईआवेहर हादसे में भी कर सकते हैं बड़ी कार्रवाई

पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में दो दिवसीय दौरे पर रात में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, अधिकारियों ने पहले से की व्यवस्था दुरुस्त
2 min read
• •
Updated: 19 May 2018, 12:38 PM IST
saharanpur news
yogi aaditynath

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं का हाल जानने सीएम योगी शनिवार की रात को बनारस पहुंचेंगे। रात्रि आठ बजे आने के बाद रात के अंधेरे में यहां का विकास देखेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करने के बाद २० मई को कानून व्यवस्था व विकाय कार्य की समीक्षा करेंगे।
यह भी पढ़े:-फ्लाईआवेर हादसा:एमडी पद से हटाया लेकिन इस मलाईदार पद पर बरकरार रखी बादशाहत



15 मई को फ्लाईओवर हादसे में 18 लोगों की मौत होने के बाद सीएम योगी काशी पहुंचे थे। इसके बाद देर रात में वह वापस चले गये थे। इसके बाद सेतु निगम के आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। इसके बाद फिर से सीएम योगी काशी आ रहे हैं। माना जा रहा है कि माह के अंतिम सप्ताह में पीएम मोदी भी यहां पर आ सकते हैं ऐसे में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने के लिए सीएम योगी का दौरा महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
यह भी पढ़े:-जयंती पर नहीं कर पाये पूजा तो शनिदेव को ऐसे मना कर बनाये बिगड़े हुए काम

रात के अंधेरे में देखेंगे विकाय योजनाओं का सच
सीएम योगी दूसरी बार रात के अंधेरे में काशी की विकास योजनाओं का सच जानेंगे। माना जा रहा है कि आम लोगों को दौरे से अधिक परेशानी न हो। इसके चलते ही सीएम रात में ही निरीक्षण करेंगे। चर्चा इस बात की भी है कि अधिकारी नहीं चाहते हैं कि दिन के उजाले में विकास योजनाओं का सच जाने। ऐसे में सीएम योगी को रात में निरीक्षण कराया जा रहा है।
यह भी पढ़े:-कर्नाटक चुनाव परिणाम से इस सहयोगी दल की लगी लॉटरी, अब बीजेपी के लिए झटका देना हो जायेगा कठिन

पहले से हो गयी तैयारी, छिपायी गयी अव्यवस्था
सीएम योगी को किन जगहों पर जाना है इसकी जानकारी पहले से ही अधिकारियों को मिल चुकी है जिन जगहों पर सड़क खराब है वहां की सड़क रातों रात ठीक करायी गयी है। सीएम योगी के आने से पहले ही सारी अव्यवस्था को छिपा लिया गया है अधिकारियों का पूरा प्रयास है कि जो वह चाहते हैं वही सीएम योगी देखे। अब देखना है कि सीएम योगी विकास कार्यों का कितना सच देख पायेंगे।
यह भी पढ़े:-EXCLUSIVE-फ्लाईओवर हादसा: सुरक्षा मानक दरकिनार, सेतु निगम को इन मजदूरों की मौत का इंतजार

Published on: