वाराणसी

आग से खाक हुआ अगरबत्ती का कारखाना, लाखों का माल स्वाहा

संदिग्ध हालत में लगी आग, दमकल की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पायी
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Nov 2019, 1:35 PM IST
Incense sticks factory
Incense sticks factory

वाराणसी. सिगरा थाना क्षेत्र के निराला नगर कॉलोनी में बीती रात अगरबत्ती के कारखाने में लगी आग से लाखों का माल खाक हो गया है। आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल की गाडिय़ों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।
यह भी पढ़े:-प्याज ने फिर बिगाड़ा किचन का बजट, इतने रुपये किलो पहुंची कीमत

निराला नगर कॉलोनी में नई सड़क निवासी ओमप्रकाश चौरासिया दो साल साल से अगरबत्ती बनाने का कारखाना चला रहे हैं। बिजली विभाग के रिटायर अवर अभियंता व सोनारपुरा निवासी जवाहिर लाल यादव की डेढ़ बिस्वा जमीन पर कारखाना बनाया गया है। बीती रात कारखाने से आग की लपटे निकलने लगी। धुआ निकलता हुआ देख कर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गये और आग बुझाने का प्रयास करने के साथ फायर बिग्रेड को सूचना दी। थोड़ी ही देर में आग ने भयावह रूप ले लिया और तेजी से लपटे आसमान की तरफ उठने लगी। सूचना पर दमकल का वाहन मौके पर पहुंच गया था लेकिन रास्ता संकरा होने के चलते वाहन को 100 मीटर पहले ही खड़ा करना पड़ा। इसके बाद दमकल विभाग के लोगों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। संभावना जतायी जा रही है कि आग से पांच से साल लाख रुपये का माल जल कर खाक हो गया है। अगरबत्ती कारखाने में काम करने वाली सुधा देवी बताती हैं कि रात की तरह शाम को साढ़े सात बजे कारखाना बंद करके लोग चले गये थे। रात में आग कैसे लगी है इसकी किसी को जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़े:-मकान का बारजा गिरने से मजदूर की मौत, सात घायल

Published on: