वाराणसी

पढ़ने के लिए नहीं थे पैसे, इसलिए युवती ने डीएम ऑफिस में आत्मदाह का प्रयास किया…

योगी आदित्यनाथ के वाराणसी दौरे से पहले घटना से सनसनी, युवती को वकीलों ने बचाया
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2017, 5:46 PM IST
युवती ने डीएम पोर्टिको में किया आत्मदाह का प्रयास
युवती ने डीएम पोर्टिको में किया आत्मदाह का प्रयास

वाराणसी. पढ़ाई के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए एक युवती ने वाराणसी डीएम के पोर्टिको में आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने युवती के हाथ से माचिक छीन कर उसे जलने से बचाया। सूचना पर पहुंची कचहरी पुलिस अपने साथ युवती को ले आयी और परिजनों को बुला कर उसे सौंपने की तैयारी है।
यह भी पढ़े:-बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव, मायावती हुई खुश तो मिलेगी सौगात


चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा निवासी वंदना राय (१८) के पतिा शिवकुमार राय की मौत हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती की माता ने दूसरी शादी कर ली है, जिसके चलते युवती अपने ननिहाल रह कर पढ़ाई करती है। ननिहाल वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, जिसके चलते वह युवती को पढ़ाने में असमर्थ हो गये हैं। वंदना को आगे पढऩे की इच्छा है, लेकिन पैसों की तंगी के चलते उसकी इच्छा पूरी नहीं हो पा रही है। गांव के लोगों ने बताया कि सीएम आदित्यनाथ योगी से भेंट करने से उसकी समस्या का समाधान हो जायेगा। २२ सितम्बर को पीएम नरेन्द्र व सीएम योगी आदित्यनाथ दोनों ही बनारस में थे और युवती ने सीएम योगी से भेंट करने का प्रयास किया था, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पायी। इसके चलते वंदना काफी परेशान रहने लगी थी।
यह भी पढ़े:-BREAKING-आजमगढ़ की रैली में मायावती ने कहा कि बीजेपी करवाना चाहती थी मेरी हत्या

डीएम से मिलने पहुंची थी वंदना
वंदना मंगलवार को जिला मुख्यालय में डीएम से मिलने उनके ऑफिस पहुंची थी, लेकिन डीएम योगेश्वर राम मिश्र वीवीआईपी ड्यूटी में थे, जिसके चलते उसकी डीएम से भेंट नहीं हो पायी। इसके बाद युवती ने अपने उपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और आग लगाने के लिए माचिस निकाली। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने तुरंत ही युवती के हाथ से माचिस छीन कर उसे बचाया। जानकारों ने बताया कि युवती अपने साथ मिट्टी का तेल लेकर आयी थी इस बात को लेकर कई तरह की चर्चा है। कुल मिला कर युवती को आत्मदाह से रोक कर अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन को बड़ी राहत दी है यदि हादसा हो जाता तो सीएम योगी के दौरे के दौरान यह घटना बड़ा मद्दा बन सकती थी।
यह भी पढ़े:-संस्कृत विश्वविद्यालय में आंदोलन बेअसर, वीसी आवास पर होती रही नियुक्ति

Updated on:
24 Oct 2017, 5:46 PM IST
Published on: