
वाराणसी. एक तरफ जहां यह कहा जा रहा है कि अयोध्या में राम मंदिर और लखनऊ में बनेगी मस्जिद। इसे बीजेपी के लोग भी प्रचारित कर रहे हैं। लेकिन केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यह कह कर इस चर्चा की हवा निकाल दी कि बतौर गृहमंत्री मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं। बता दें कि राजनाथ सिंह सोमवार को वाराणसी में थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में निकाय चुनाव में भाजपा की लहर की बात भी कही। इससे पूर्व उन्होंने बाबा विश्वनाथ और माता अन्नपूर्णा के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान उन्होंने सर्वबाधा नाश के लिए विशेष पूजा भी की। अब इस बाधा नाश पूजन के अलग-अलग निहितार्थ निकाले जाने लगे हैं। हालांकि वह निजी दौरे पर आए थे। मंदिरों में दर्शन पूजन के बाद वह साहित्यकार हनुमान प्रसाद शर्मा उर्फ मनु शर्मा के त्रयोदशाह में शामिल होने पहुंचे नाटी इमली वहां कुछ देर तक स्व. शर्मा के परिजनों के साथ बिताया। उन्हें ढांढस बंधाया। काशी प्रवास के दौरान वह एक मांगलिक कार्यक्रम में भी गए।
आईएसआईएस को देश में जड़ नहीं जमाने देंगे
राजनाथ सिंह ने बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा के दर्शन-पूजन से पूर्व ढुंढिराज गणेश के श्री चरणों में मत्था टेका। माता अन्नपूर्णा के दर्शन-पूजन के बाद कुछ देर तक मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी से अकेले में गुप्तगू भी की। मीडिया से मुकातिब राजनाथ सिंह ने दावा किया कि हिन्दुस्तान में इस्लाम को मानने वाले किसी भी कीमत पर भारत में आईएसआईएस को जड़ जमाने का मौका नहीं देंगे। आईएसआईएस को लेकर जो दावे किये जा रहे वह तथ्यहीन है। आईएसआईएस के हिटलिस्ट में सीएम योगी के नाम के सवाल पर राजनाथ सिंह ने कहा की आईएसआईएस को लेकर यदि किसी तरह की इनपुट सामने आती है तो उससे निबटने के लिए सुरक्षा का मुक़्क़मल इंतजाम किया जाएगा। सुरक्षा एजेंसिया इसपर काम कर रही है। चीन से डोकलाम विवाद पर कहा की भारत चीन का पडोसी देश है हम पडोसी देश के साथ अच्छे रिश्ते बना कर रखना चाहते है चीन के राष्ट्रपति ने भी यही इच्छा व्यक्त की है।
अयोध्या में राम मंदिर व लखनऊ में मस्जिद निर्माण की जानकारी नहीं
अयोध्या में राम मंदिर और लखनऊ में मस्जिद बनाने के सवाल पर राजनाथ सिंह ने कहा की देश का गृहमंत्री होने के नाते मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है। निकाय चुनाव को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा की पूरा प्रदेश इस सच्चाई को जानता है की निकाय चुनाव में लोगों की पहली पसंद भारतीय जनता पार्टी है।
विश्वनाथ मंदिर पहुचे केंद्रीय गृह मंत्री, किया षोड्षोपचार दर्शन पूजन
गृह मंत्री ने विश्वनाथ मंदिर यज्ञ मंडपम में किया विशेष पूजन। मंदिर के सात ब्राह्मणों ने कराया विशेष पूजन । गृह मंत्री दोपहर 1.12 पर पहुचे छत्ताद्वार। वहां पहले से मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ताओ ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया और हर हर महादेव का नारा लगाया। इसके बाद गृहमंत्री पहुंचे ढुंढिराज गणेश और प्रथमेश का सविधि दर्शन पूजन किया फिर 2.18 बजे मां अन्न्पूर्णा के दरबार पहुंचे। यहां दर्शन-पूजन के बाद 2.39 विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। 2.40 बजे बाबा के गर्भ गृह में उत्तर मुख कर के बैठे और सात ब्राह्मणों द्वारा पूजन प्रारम्भ हुआ न्यास अध्यक्ष की मौजूदगी में दर्शन पूजन करवाया गया। पूजन के बाद 3 बजे मंदिर के सभी विग्रहो का दर्शन कर आशिर्वाद लिया। साथ ही मंदिर को हर तरफ से देखा देश की खुशहाली के लिए बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद मांगा।
यज्ञशाला में की विशेष अर्चना
दोपहर बाद 3.18 बजे विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र स्थित यज्ञ शाला में रुद्र हवन रुद्र के 16 मन्त्रो द्वारा प्रारम्भ हुआ इससे परमात्मा का सीधे दर्शन लाभ मिलता है । परमात्मा को खुश करने के लिए और किसी प्रकार का कष्ट न हो इस लिए यह पूजन होता है। यज्ञशाला में पूजन-अर्चन के पश्चात मंदिर अध्यक्ष ने मंदिर के तरफ से अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह व पसाद भेट किया।
ये भी थे साथ
इस मौके पर बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, पत्रकार रजत शर्मा, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, मिर्जापुर के विधायक रत्नाकर मिश्रा, सतुआ बाबा सन्तोष दास आदि मौजूद रहे।
मां अन्नपूर्णा का लिया आशीर्वाद
इससे पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अन्न्पूर्णा मंदिर में माता का षोड्षोपचार पूजन किया। इस मौके पर महंत रामेश्वर पुरी ने गृह मंत्री को एक विशेष पूजन करने की सलाह दी जिससे सारे कष्टों का नाश होता है। मंदिर के उप महंत शंकर पूरी के सानिध्य में 5 ब्राह्मणों द्वारा षोड्षोपचार पूजन प्रारम्भ हुआ। इसके बाद राजनाथ सिंह से श्री यंत्र पूजन करवाया गया इस पूजन से अनेको लाभ होते है । पूजन के बाद उन्होंने मां की आरती कर आशिर्वाद लिया ।
अतिथि गृह में महंत रामेश्वर पुरी से मिले ली स्वास्थ्य की जानकारी
मंदिर के अतिथि गृह में राजनाथ सिंह महंत रामेश्ववर पुरी से मिले। इस दौरान गृहमंत्री ने महंत के स्वास्थ की जानकारी ली। कहा कि मैं तो मां के दरबार में हमेशा से आ रहा हूं। आज भी मां का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला है । महंत जी ने मंदिर द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यो के बारे चर्चा की। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट की ओर से होने वाले निःशुल्क विवाह के बाद आशीर्वाद गोष्ठी में आने का राजनाथ सिंह को आमंत्रण दिया जिस पर की राजनाथ सिंह ने सहमति भी बनाई। उसके बाद महंत जी से विशेष चर्चा की और महंत जी ने एक विशेष पूजन विधि भी गृह मंत्री को बताया । इस पूजन से हर तरह की बाधा मुक्त हो जाती है। फिर महंत जी ने कहा कि सभी के मेहनत से आज देश का नाम पूरे विश्व पटल पर है छाया हुआ है। महंत जी ने गृहमंत्री को अंग वस्त्र, मां का स्मृति चिन्ह,माला व धनतेरस का खजाना भी घर के लिये दिया ।