वाराणसी

दंपति के निजी वीडियो इंस्टा पर, पुलिस नहीं सुनी तो कोर्ट ने दिया FIR का आदेश, डाली गई 200 Video, वाराणसी का मामला

Varanasi news : लालपुर-पांडेयपुर क्षेत्र के रहने वाले दंपति ने उनके प्राइवेट वीडियो इंस्टा पर अपलोड करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है...
2 min read
May 29, 2026
Viral Video varansi
प्रतीकात्मक तस्वीर,सोर्स- पत्रिका न्यूज

Varanasi crime news: लालपुर-पांडेयपुर थाने के अंतर्गत रहने वाले एक दंपति ने आरोप लगाया है कि उनके निजी वीडियो इंस्टाग्राम (instagram) पर अपलोड किया जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल करने का आरोप एक महिला के ऊपर लगा है। दंपति ने आरोप लगाया है कि महिला ने इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर वीडियो अपलोड किए हैं। बताया जा रहा है कि बनाया गए इंस्टाग्राम अकाउंट पर अश्लील वीडियो की भरमार है। फिलहाल, पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी महिला की तलाश कर रही है।

कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले दंपति ने बताया कि इस मामले में उन्होंने पूर्व में पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने साइबर सेल में भी शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसके बाद दंपति ने कोर्ट का सहारा लिया और कोर्ट के आदेश पर अब एफआईआर दर्ज की गई है।

दंपति ने बताया कि मिर्जापुर के बरौनी की रहने वाली एक महिला के मोबाइल से पति-पत्नी के निजी वीडियो बनाए गए और अब उसे इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल किया जा रहा है। दंपति ने बताया कि महिला का नाम किरण यादव और इस कृत्य के कारण दोनों की छवि खराब हो रही है। उस इंस्टाग्राम अकाउंट पर बाद एक के बाद एक कई पोस्ट किए गए।

आरोपी महिला ने दी जान से मारने की धमकी

दंपति का आरोप है कि लगातार पोस्ट किए जाने के बाद उन्होंने महिला से मिलकर ऐसा न करने की बात कही और सारे वीडियो भी डिलीट करने को कहा, जिस पर महिला ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दी। दंपति ने बताया कि पूर्व में भी लालपुर पांडेयपुर थाने पर मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में कोर्ट ने मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

दंपति ने बताया कि फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दो नहीं बल्कि 200 वीडियो एक के बाद एक पोस्ट किए गए हैं। यह सभी पोस्ट अश्लील वीडियो से भरे हुए हैं। सिर्फ वीडियो ही नहीं इस अकाउंट पर अश्लील तस्वीरें भी अपलोड की गई हैं। फिलहाल, बीएनएस की धारा 351(3), 352, 356(2) और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट करवाने और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Also Read
View All
विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद मामला: दोनों पक्षों में मध्यस्थता पर नहीं बनी सहमति, कोर्ट में ही होगा निस्तारण

विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद केस: ‘मध्यस्थता नहीं, कानूनी प्रक्रिया से ही निकलेगा समाधान’, सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर संत समिति का बड़ा बयान

काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सहमति से रास्ता निकालने का दिया आदेश, मुस्लिम पक्ष बोला- आमंत्रण बाध्यकारी नहीं

Varanasi Police Action: गेस्ट हाउस में चल रहा था गंदा काम, ऑनलाइन तय होती थी कीमत; वाराणसी में 5 महिलाएं समेत 9 गिरफ्तार

‘सपा के लोग रंगे सियार, उनके शासन में राम भक्तों पर चली थी गोलियां’, वाराणसी में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जमकर बोला हमला