वाराणसी

जौनपुर पुलिस का कारनामा, पत्थर-जूते की फोटो लगाकर काट डाला बाइक का 9 हजार का चालान, जमकर हो रही फजीहत

Jaunpur police news : बरसठी पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास एक बाइक का 9 हजार रुपए का चालान किया है। बताया जा रहा है कि चालान में बाइक की जगह जूते और पत्थर की तस्वीर लगा दी गई...
2 min read
Jun 05, 2026
Jaunpur police byke challan
प्रतिकात्मक तस्वीर, Pc-Patrika

Jaunpur police news: जौनपुर की पुलिस ने एक ऐसा कारनामा कर दिया है, जिसके बाद पूरे पुलिस विभाग की फजीहत हो रही है। बरसठी पुलिस ने एक शख्स की बाइक का 9 हजार रुपए का चालान किया है और इसमें बाइक की जगह पत्थर, पाइप और जूते की फोटो अपलोड कर दी गई है। वहीं, आरोप है कि शख्स को इसकी शिकायत नहीं करने की पुलिस ने धमकी दी है, जिसके बाद जौनपुर पुलिस की जमकर फजीहत हो रही है।

बताया जा रहा है कि बरसठी पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास एक बाइक का 9 हजार रुपए का चालान किया है। यह बाइक सरसरा गांव की रीता गुप्ता के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने चालान करने के बाद बाइक की जगह जूते, पाइप और पत्थर की फोटो अपलोड कर दी, जिसका मैसेज वाहन स्वामी के मोबाइल पर 28 मई को मिला।

पीड़ित का दवा- सारे कागजात मौजूद

रीता के बेटे सचिन गुप्ता ने बताया कि वह कुछ काम से रेलवे स्टेशन गए हुए थे और उन्होंने वहीं पास में अपनी बाइक यूपी 62 सीएच 3119 खड़ी कर दी। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे और उनकी बाइक का चालान कर दिया। आरोप है कि इस दौरान 9 हजार रुपए का चालान काटा गया। सचिन ने बताया कि इस मामले में उन्होंने पुलिस से जानकारी ली तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें कहा कि इसकी शिकायत किसी से ना करें, वरना बाइक सीज कर दी जाएगी।

सचिन के मुताबिक, चालान में हेलमेट, फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस और इंश्योरेंस ना होने की बात लिखी गई है, जबकि उनकी बाइक का फिटनेस 2036 तक और इंश्योरेंस 2027 तक वैध है। सचिन ने बताया कि 28 में को मैसेज आने के बाद वह काफी परेशान हैं। सचिन ने बताया कि उनके पास बाइक से संबंधित सारे वैध कागजात भी मौजूद हैं।

क्या बोले थाना अध्यक्ष

मामला सामने आने के बाद पुलिसकर्मी इस पूरे प्रकरण की लीपापोती में जुटे हुए हैं। सचिन का आरोप है कि स्थानीय थाने में संपर्क किए जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने इसकी शिकायत नहीं करने की चेतावनी दी। वहीं, थाना अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने कहा है कि यदि पीड़ित वैध कागजात दिखता है तो जुर्माने की राशि कम कर दी जाएगी। वहीं, पुलिस की इस कारगुजारी पर लोगों ने उंगलियां उठाना शुरू कर दिया है।

Updated on:
05 Jun 2026 11:35 am
Published on:
05 Jun 2026 11:35 am
Also Read
View All
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता गिरफ्तार, काशी विद्यापीठ में भी छात्रों का हल्ला बोल

बनारस: अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद BHU गेट पर SP का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को घसीट कर ले गई पुलिस

सावन में 180 CCTV कैमरों से वाराणसी रेलवे स्टेशन पर होगी निगरानी: नॉन-वेज रहेगा प्रतिबंधित, स्पेशल ट्रेन की भी व्यवस्था

8 साल के रिश्ते का दर्दनाक अंत! प्रेमिका ने ठुकराया तो युवक ने घर के बाहर खुद को लगा ली आग, वीडियो बनाती रही युवती

वाराणसी में पकड़ा गया अफगानिस्तान का अब्दुल रहमान, मुंबई से बनवाया था फर्जी भारतीय पासपोर्ट