वाराणसी

दीक्षा को मिस फ्रेशर व आयुष को मिस्टर फ्रेशर का ताज

पत्रकारिता संस्थान के छात्रों ने योग युक्त व प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की शपथ, प्रखर 2019 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2019, 6:44 PM IST
Fresher Party
Fresher Party

वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पंडित मदन मोहन मालवीय हिन्दी पत्रकारिता संस्थान में शुक्रवार को प्रखर 2019 की धूम रही। एमए(जेएमसी) प्रथम सेमेस्टर के छात्र व छात्राओं के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ने अपनी प्रतिभा का परिचय कराया। समारोह के अंत में दीक्षा को मिस व आयुष को मिस्टर फ्रेशर को खिताब दिया गया।
यह भी पढ़े:-इस दिन से बजेगी शहनाई, खरमास के पहले विवाह के हैं इतने मुहूर्त

प्रखर 2019 की शुरूआत मां सरस्वती व महामना की प्रतिमा पर माल्र्यापण करके की गयी। संस्थान के निदेशक प्रो.ओमप्रकाश सिंह ने छात्र व छात्राओं को सफलता पाने की राह दिखायी। उन्होंने कहा कि परिचय समारोह, विदाई समारोह व शैक्षणिक भ्रमण संस्थान की प्राचीन परम्परा है, जो 1996-97 से जारी है। संस्थान से अध्ययन किये हुए 300 से अधिक छात्र व छात्रा आज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत हैं। प्रो.ओपी सिंह ने कहा कि संस्थान की सफलता में बीजेपी के वरिष्ठ नेता व बनारस के पूर्व सांसद डा.मुरली मनोहर जोशी का बहुत योगदान है। बनारस का सांसद रहते हुए उन्होंने आर्थिक सहयोग देकर भवन का निर्माण व जीर्णोद्वार कराया है जिसके बाद छात्र व छात्राओं को आधुनिक तकनीक के साथ शिक्षा देना आसान हुआ। प्रो.सिंह ने कहा कि लगन के साथ अध्ययन व तकनीक की जानकारी रख कर मीडिया क्षेत्र में सफलता पायी जा सकती है। मुख्य अतिथि के भाषण के बाद प्रखर 2019 का शानदार आगाज हुआ। छात्र व छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। गायन, एकल नृत्य, ग्रूप डांसिंग, चुटकुले, मिमिकी आदि के माध्यम से छात्र व छात्राओं ने परिचय समारोह को यादगार बना दिया। संचालन दिव्या यादव व दर्शिका व्यास व धन्यवाद ज्ञापन रजनीश चौरसिया ने किया। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार डा.दयानंद, डा.वशिष्ठ नारायण सिंह, डा.जय प्रकाश श्रीवास्तव, शैलेश चौरसिया, विनय कुमार, मोहम्मद जावेद, चन्द्रशील पांडेय आदि उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-#KeyToSuccess -खुद के घर को बना दी कबीर कुटिया, अमन यादव के जज्बे को सभी करते हैं सलाम

Published on: