वाराणसी

शिवपाल यादव को मिला मुलायम परिवार के इस सांसद का साथ, दिया बड़ा बयान

मायावती से गठबंधन को लेकर भी किया खुलासा, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2018, 12:08 PM IST
Mulayam Family
Mulayam Family

वाराणसी. मुलायम सिंह यादव परिवार में अभी तक शिवपाल यादव व अखिलेश यादव के बीच के विवाद में कोई और बयान नहीं देता था। लेकिन अब ऐसा नहीं रह गया है। मुलायम परिवार के इस सांसद ने शिवपाल यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। लोकसभा चुनाव2019 में मायावती से सपा के महागठबंधन को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की है।
यह भी पढ़े:-ADGके साथ IG व SSP ने जब शहर के मुस्लिम इलाकों में किया पैदल गश्त, मचा हड़कंप

लालू प्रसाद यादव के दामाद व मुलायम के तीसरी पीढ़ी के नेता सांसद तेज प्रताप यादव ने शिवपाल यादव के अलग होने को लेकर बयान दिया है। मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र में तेजप्रताप यादव ने कहा कि जब पुरानी पार्टी टूटती है और नयी पार्टी का गठन होता है इससे नुकसान होता है। मायावती से महागठबंधन पर कहा कि सभी दल और संगठन की एक विचारधारा होता है लेकिन मुद्दों पर विचार एक होते हैं। एक विचार वाले लोग साथ आ सकते हैं। हमारे अध्यक्ष व बहनजी में वार्ता हुई है लगता है कि सपा व बसपा में गठबंधन होगा। दोनों ही दल मिल कर बड़ी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। मीडिया ने जब पूछा कि तेजप्रताप यादव भी चुनाव लड़ेंगे तो कहा कि पार्टी का जैसा निर्देश होगा। उसका पालन किया जायेगा।
यह भी पढ़े:-36 दिन के अनशन पर नहीं दिया ध्यान तो महिला ने पेट्रोल डाल कर फूंक दी वॉल्वो बस

IMAGE CREDIT: Patrika

शिवपाल यादव व अखिलेश के बीच हुए विवाद के बाद पहली बार ऐसा बयान
बाहुबली मुख्तार अंसारी की पार्टी कौएद का सपा में विलय करने के बाद से ही अखिलेश यादव व शिवपाल यादव में मतभेद शुरू हुआ है। दोनों ही नेताओं की लड़ाई इतनी आगे बढ़ चुकी है कि शिवपाल यादव ने नया सेक्युलर मोर्चा बनाया लिया है और यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लडऩे का ऐलान किया है। शिवपाल व अखिलेश के विवाद में मुलायम सिंह परिवार के किसी नेता ने खुल कर ऐसा बयान नहीं दिया था लेकिन तेजप्रताप यादव के बयान से साफ हो जाता है कि शिवपाल यादव के अलग होने से सपा को नुकसान होगा।
यह भी पढ़े:-अलग पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर महिला ने फूंक दी वॉल्वो बस, मचा हड़कंप

Updated on:
20 Sep 2018, 12:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
त्यौहार बीतने के बाद आई मिठाईयों की रिपोर्ट, ज्यादातर टेस्टिंग में फेल, वाराणसी में अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई

जेडीयू की यूपी चुनाव में एंट्री: बीजेपी से सीट शेयरिंग पर होगी बात, जानें क्या बोले निशांत कुमार

यूपी को पहली स्लीपर वंदे भारत की सौगात, रेल मंत्री व सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी, पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक

नमो ब्रिज के नाम से जाना जाएगा काशी में बनने वाला सिग्नेचर ब्रिज, रेल मंत्री ने किया एलान, जानें और क्या बोले अश्वनी वैष्णव

यूपी को मिलेगी पहली स्लीपर वंदे भारत, सोते हुए आराम से यात्री पहुंचेंगे दिल्ली, जानें क्या है खास