वाराणसी

ADG से लेकर SSP ने किया परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण, एक मुन्ना भाई पकड़ा गया

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तक खंगाली गयी, परीक्षा खत्म होने के बाद पुलिस ने ली राहत की सांस
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2018, 8:13 PM IST
Police Arrested Munna Bhai in Police Police recruitment test
Police Arrested Munna Bhai in Police Police recruitment test

वाराणसी. एडीजी जोन पीवी रामशास्त्री से लेकर एसएसपी आरके भारद्वाज ने मंगलवार को पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को परीक्षा केन्द्र में जाने की खबर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज देखने के साथ ही बायोमेट्रिक उपस्थितिको भी जाचाहै। इसी बीच मलदहिया स्थिति राजकीय बालिका इंटर कालेज से दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए एक मुन्ना भाई को पकड़ा गया है जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े:-Patrika Special Story-बेटी ने चुनाव जीत कर पूरा किया था पिता का बड़ा सपना, आज राजनीति में दिखा रही दम


पुलिस की लाख तैयारी के बाद भी मुन्ना भाई परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने में सफल हो गये थे। पुलिस ने कई जिलों से साल्वेंट गिरोह को पकड़ा है। यूपी के डीजीपी ओमप्रकाश सिंह खुद ही एक दिन पहले परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया था। पुलिस का सबसे बड़े अधिकारी के उतरने का असर हुआ है कि एडीजी जोन से लेकर एसएसपी तक ने कई परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां का हाल जाना। पुलिस प्रशासन ने पहले ही परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा करने का दावा किया था इसके बाद भी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर जाकर सारी स्थिति देखी और आवश्यक निर्देश दिये।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के सहयोगी दल के विधायक पर फिर लगा सैकड़ों करोड़ के भ्रष्ट्राचार का आरोप, सिर मुंडवा कर जताया विरोध

मलदहिया से पकड़ा गया मुन्ना भाई
मदहिया स्थित राजकीय बालिका कन्या इंटर कालेज से पुलिस भर्ती की परीक्षा के दौरान एक मुन्ना भाई पकड़ा गया है। परीक्षा के दौरान जब अभ्यर्थी कीबायोमेट्रिक उपस्थिति ली जा रही थी तो एक अभ्यर्थी का निशान नहीं मिल पाया। पुलिस को शक हुआ तो पूछताछ की। इसके बाद उक्त अभ्यर्थी ने स्वीकार किया कि वह दूसरे के स्थान पर परीक्ष दे रहा है। पुलिस के अनुसार प्रतापगढ़ निवासी मंजीत कुमार पटेल के स्थान पर मुकेश कुमार निवासी बक्सर परीक्षा दे रहा था। पुलिस ने मुकेश को पकड़ लिया है और सिगरा थाने में फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़े:-डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के सामने ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सहयोगी दल के विधायक को कहा चोर

Published on: