वाराणसी

Weather Alert-महाशिवरात्रि के दिन रहेगा मौसम का यह हाल, इस दिन होगी बारिश

अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते दिन में ठंड का एहसास कम, मौसम साफ होने के बाद न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट

2 min read
Feb 19, 2020
Rain

वाराणसी. मौसम में एक बार फिर से परिवर्तन होने वाला है। महाशिवरात्रि पर पूर्वांचल में बारिश हो सकती है। 20फरवरी से ही बादलों की आवाजाही शुरू हा जायेगी। बुधवार को आईएमडी के अनुसार अधिकतम तापमान 29.0 व न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़े:-DRI ने तीन करोड़ के गांजे के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर पर आये पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही मौसम में बदलाव हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो और सिस्टम सक्रिय हो रहे हैं जिसके चलते पूर्वांचल के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश होगी। फरवरी में अभी तक पानी नहीं बरसा है जिसके चलते अधितम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। धूप इतनी तेज हो रही है कि दिन में ठंड का एहसास खत्म हो गया है। देर रात व भोर के समय ही ठंड लग रही है। मौसम में 21 से लेकर 24 तक बदलाव रहेगा। उसके बाद आसमान साफ हो जायेगा। न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है लेकिन अधिकतम तापमान में अधिक असर नहीं होगा।
यह भी पढ़े:-पहली बार सरकार करा रही महाशिवरात्रि महोत्सव, दिये 50 लाख

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय के अनुसार मौसम में परिवर्तन का असर 21 से लेकर 23 तक बारिश होने की संभावना है। सबसे अधिक उम्मीद महाशिवरात्रि के दिन पानी बरसने की है। 20 फरवरी को ही आसमान में बादल छाने लगेंगे। 24 तक मौसम पूरी तरह साफ हो जायेगा। निजी वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार जम्मू कश्मीर के उपर एक पश्चिमी विक्षोभ है जिसके असर से हरियाणा से लेकर बिहार तक एक ट्रफ रेखा जायेगी। पश्चिमी यूपी में 22 फरवरी के आसपास साइक्लोनिक सिस्टम बना हुआ है। नमी वाली हवाएं बंगाल की खाड़ी से आद्र्रता को बढ़ायेंगी। इस सभी के प्रभाव से 21 फरवरी को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में बारिश होगी। इसके बाद वेदर सिस्टम आगे की तरफ बढ़ेगा। 22 से 24 तक मध्य व पूर्वी यूपी में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। इन इलाको में लगातार बारिश नहीं होगी। टुकड़ों में पानी बरसेगा। कुछ जगह पर बूंदाबांदी ही होगी। मौसम साफ होते ही तापमान में बढ़ोतरी होगी।
यह भी पढ़े:-महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के रहेंगे सख्त बंदोबस्त, काशी विश्वनाथ मंदिर के पास हुई बैरिकेडिंग

Published on:
19 Feb 2020 08:05 pm
Also Read
View All