वाराणसी

रामलीला में शामिल होने आया हाथी हुआ बेकाबू, वाराणसी में महावत पर किया हमला, काबू करने में जुटी टीम

Varanasi News: वाराणसी की प्रसिद्ध और यूनेस्को द्वारा अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता प्राप्त रामनगर की रामलीला में शामिल होने के लिए आजमगढ़ से वाराणसी पहुंचा हाथी बेकाबू हो गया है।
2 min read
• •
Oct 18, 2026
Varanasi news today
खम्बे को उखाड़ता हाथी, (Pc-Vijendra Mishra)

Ramnagar Ramlila: वाराणसी की प्रसिद्ध और यूनेस्को द्वारा अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता प्राप्त रामनगर की रामलीला में शामिल होने के लिए आजमगढ़ से वाराणसी पहुंचा हाथी बेकाबू हो गया है। हाथी को काबू करने का प्रयास कर रहे महावत को उसने उठाकर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल महावत को इलाज के लिए बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसकी देखरेख कर रहे हैं। घटना की जानकारी होने के बाद वन विभाग की टीम अपने साथ कुछ महावत को लेकर मौके पर पहुंची। वहीं, रामनगर थाने की पुलिस को भी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस, वन विभाग और अन्य महावत की टीम मिलकर हाथी को काबू में करने का प्रयास कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, रामनगर में पंचवटी मैदान पर विश्व की प्रसिद्ध रामलीला में से एक का आयोजन चल रहा है। कुंवर अनंत नारायण सिंह स्वयं इस रामलीला में उपस्थित होकर इसका उद्घाटन करते हैं। इस दौरान पीएसी के जवान भी उन्हें सलामी देते हैं। इसी रामलीला में शामिल होने के लिए आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र के बहरामपुर निवासी छापलू पुत्र जान अली अपने हाथी के साथ पहुंचे हुए थे। रविवार की दोपहर अचानक हाथी ने अजीबोगरीब हरकत करनी शुरू कर दी।

छापलू को लगा कि यह सामान्य क्रिया है, लेकिन हाथी कुछ ही देर में उग्र हो उठा और छापलू के ऊपर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने छापलू को उठाकर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। इस दौरान पंचवटी मैदान के तरफ जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने पहरा लगा दिया है और किसी को भी उसे रास्ते पर जाने की इजाजत नहीं है। इस घटना के बाद हाथी ने पास में ही खड़े एक बिजली के खंबे को उखाड़ दिया। वहीं, रिहायशी इलाके में स्थित एक मकान की बाउंड्री पर भी हमला कर दिया।

पूर्व में भी भड़का था हाथी

पुलिस ने बताया है कि हाथी को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची हुई है। फिलहाल, घायल महावत को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, महावत के परिजनों को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व इसी रामलीला में शामिल होने के लिए पहुंचा हुआ हाथी भूख के कारण नाराज हो गया था और तालाब में बैठ गया था। इसके बाद रविवार को भी आजमगढ़ का हाथी भड़क गया और उसे काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है।

Updated on:
18 Oct 2026 01:09 pm
Published on:
18 Oct 2026 01:08 pm
Also Read
View All
वीडीए में भ्रष्टाचार का खेल: कर्मी ने घूस नहीं देने पर दी मकान गिराने की धमकी, ऑडियो मिलने के बाद वीसी की पूछताछ में हुआ बेहोश

विदेशों तक पहुंच रही काशी की आस्था की सुगंध: मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले एक हजार किलो के फूलों से तैयार हो रही अगरबत्ती, 80 महिलाओं को मिला रोजगार

एयर शो के दौरान विश्वनाथ धाम में होगी विशेष व्यवस्था, सावन की समोवारी जैसा होगा नजारा, जानें क्यों लिया गया फैसला

मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर! वाराणसी में 3 दिन शराबबंदी, जानें क्यों लिया गया फैसला

‘मायावती मंत्री बना रही थीं, लेकिन निर्दलीय जीतकर कांग्रेस के साथ आया, अजय राय ने बताया क्यों नहीं छोड़ रहे कांग्रेस का साथ