वाराणसी

बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी के इस ट्वीट से क्यों मचा है हड़कंप

अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भोर में किया था ट्वीट, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2019, 1:24 PM IST
Subramanyam Swami
Subramanyam Swami

वाराणसी. बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी के एक ट्वीट से हड़कंप मचा हुआ है। भोर में पांच बजे किया गया यह ट्वीट सोशल मीडिया में वारयल हो गया है। ट्वीट के बाद सुरक्षा एजेंसियों की भी बेचैनी बढ़ गयी है। केन्द्र से लेकर प्रदेश सरकार तक को इनका इनपुट दे दिया गया है।
यह भी पढ़े:-देश का अनोखा पुलिस स्टेशन, थाना प्रभारी की कुर्सी पर खुद विराजमान रहते हैं बाबा काल भैरव

IMAGE CREDIT: Patrika

बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया है उसमे कहा है कि वह २३ नवम्बर को अयोध्या जायेंगे। अयोध्या के बाद वह वाराणसी का दौरा करेंगे। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में स्पाट इन्वेस्टिगेशन करेंगे। सुब्रमण्यम स्वामी के स्पाट इन्वस्टिगेशन को लेकर चर्चाओं को बाजार गरम है आखिर वह क्या इन्वेस्टिगेशन करेंगे। इसको लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बीजेपी के फायर ब्रांड माने जाने वाले सुब्रमण्यम स्वामी के ट्वीट को लेकर सभी लोगों की निगाहे उन पर लगी हुई है। अब देखना है कि उनका निर्धारित दौरे में क्या तथ्य निकल कर सामने आते हैं।
यह भी पढ़े:-आखिर किसने बनवाया SSP आवास में 20 लाख का स्विमिंग पूल, इस पत्र से मचा है हड़कंप

सोशल मीडिया पर की अपमानजनक टिप्पणी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के पहले ही पुलिस ने खास सतर्कता बरतना शुरू किया था। पुलिस ने पहले ही लोगों से सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट नहीं करने की अपील की थी साथ ही कहा था कि कोई ऐसा करता है तो विधिक कार्रवाई की जायेगी। पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर नजर रखी रही है और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बनारस में शिवपुर थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुरी कॉलोनी निवासी प्रवीण दीक्षित ने सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी से मिल रहा अखिलेश यादव को बड़ा मौका, पलट जायेगा समीकरण

Published on: