
वाराणसी. यूपी कालेज में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। नामांकन पत्र वितरण के पहले दिन १७ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया है। नामांकन पत्र वितरण की अंतिम तिथि १४ अक्टूबर होगी। यूपी कालेज में दीपावली अवकाश के बाद ही नामांकन होना है इसलिए अभी से नामांकन पत्र का वितरण किया जा रहा है। गौरतलब है कि यूपी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान ५ नवम्बर व नामांकन २४ अक्टूबर को होगा।
यह भी पढ़े:-सीटवार आरक्षण की सूची जारी होने के बाद से हुए सक्रिय, जानिए क्या है कहानी
यूपी कालेज के चुनाव अधिकारी डा.महेश प्रताप सिंह ने बताया कि १४ अक्टूबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री व संकाय प्रतिनिधि के नामांकन पत्र खरीदने वाले प्रत्याशियों की बैठक कला संकाय के कक्ष संख्या १३ में दोपहर ३ बजे बुलायी गयी है। चुनाव अधिकारी के अनुसार अध्यक्ष पद पर 5, उपाध्यक्ष पर 3, महामंत्री पद पर 1, पुस्तकालय मंत्री पद पर 4 व संकाय प्रतिनिधि पद पर 4 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया है।
यह भी पढ़े:-Kashi को योजनाओं की सौगात, Smart City से आसान हो जायेगा लोगों का जीवन
यूपी कालेज छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम
नामांकन पत्रों का वितरण:-13 व 14 अक्टूबर सुबह १० बजे से दोपहर २ बजे तक
नामांकन:- 24 अक्टूबर को सुबह १० से दोपहर २ बजे तक
नामांकन पत्रों व दस्तावेजों की जांच:-25अक्टूबर सुबह १० से दोपहर ४ बजे तक
नाम वापसी:-26 अक्टूबर सुबह १० से दोपहर २ बजे
वैध उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन:-२6 अक्टूबर दोपहर २ बजे
मतदान तिथि:- 5 नवम्बर सुबह ९ बजे से दोपहर १ बजे
चुनाव परिणाम की घोषणा:- 5 नवम्बर को दोपहर १ बजे के बाद मतगणना आरंभ होकर चुनाव परिणाम की घोषणा।
यह भी पढ़े:-सम्मपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आंदोलन जारी, कर्मचारियों ने किया जूता पॉलिश
काशी विद्यापीठ में जल्द जारी होगी चुनाव अधिसूचना
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में जल्द ही छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। पिछले साल भी सबसे पहले छात्रसंघ चुनाव यूपी कालेज में हुआ था उसके बाद ही काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव कराया गया। इस बार भी ऐसी स्थिति बनती दिख रही है।
यह भी पढ़े:-ठेकेदार विशाल सिंह की हत्या भी ऐसे शूटरों ने की, जानिए क्या है कहानी