
UP Politics News: अपने एक दिवसीय यात्रा पर वाराणसी पहुंचे बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने एसआईआर के मुद्दे को लेकर विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि विपक्ष द्वारा जानबूझकर कर देश में एक भ्रामक और उत्तेजक वातावरण बनाया जा रहा है। एसआईआर 2025 से आरम्भ हुआ है, लेकिन यह पहला एसआईआर नहीं है। इससे पहले 11 बार यह हो चुका है। इसका फैसला सरकार नहीं करती बल्कि चुनाव आयोग इसे कराता है। 10 बार एसआईआर कांग्रेस के शासन में हो चुका है, जबकि बीजेपी के कार्यकाल का यह दूसरा एसआईआर है। इसलिए यह केवल आरोप लग रहा है कि पहली बार एसआईआर हो रहा है जो पूरी तरीके से गलत है।
संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं कि 13 करोड़ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। यदि ऐसा है तो अब तक सड़कों पर प्रदर्शन होना शुरू हो चुका होता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी केवल और केवल झूठ बोल रहे हैं। एसआईआर के दौरान उन लोगों का नाम काटता है जो अब्सेंट हैं, जो किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट हो गया है, मृत वोटर्स का नाम काटा जाता है और जो डुप्लीकेट वोटर है उनका नाम काटा जाता है। यह शुद्धिकरण की प्रक्रिया है। पश्चिम बंगाल में भी एसआईआर हुआ और जिन 20 विधानसभा में सबसे अधिकारी वोटरों के नाम कटे, वहां की सर्वाधिक सीट टीएमसी ने जीती, बीजेपी ने केवल 5 सीट जीती।
संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस के सरकार में यह प्रक्रिया की गई थी तो उसे समय उसे सही क्यों माना गया और इस प्रक्रिया पर अब सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं। बीजेपी के कार्यकाल में यह दूसरी बार हो रहा है और इसमें बीजेपी का कोई लेना-देना नहीं है, यह चुनाव आयोग द्वारा कराया जाता है और यह मतदाता सूची को दुरुस्त करने का लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक हिस्सा है। फिर भी इस तरह से सवाल उठाए जाना कहीं ना कहीं विपक्षी मनसा को दर्शाता है। संबित पात्रा ने एसआईआर से जुड़े आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि करीब 3 करोड़ मतदाता अनुपस्थिति की श्रेणी में है। फॉर्म 6 के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं, जिससे यह आंकड़ा कम हो रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 6 करोड़ मतदाता स्थानांतरण की श्रेणी में है, ऐसे लोग फार्म 6 भरते हैं तो आंकड़ों में बदलाव होने की संभावना बढ़ जाती है।
संबित पात्रा ने दावा किया है की जांच के क्रम में 2.80 लाख मतदाता मृत पाए गए हैं, जबकि एक करोड़ ऐसे मतदाता हैं, जिनके नाम दो जगह मतदाता सूची में दर्ज थे। संबित ने राहुल गांधी के फॉर्म 6 से संशोधन में सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि फॉर्म 6 में संशोधन नहीं किया गया, बल्कि इसमें केवल घोषणा पत्र को जोड़ा गया है। संबित पात्रा के मुताबिक, राहुल गांधी 2014 से 2025 के बीच कई बार चुनाव हारे हैं। इसलिए वह फ्रस्टेड हो गए हैं। एसआईआर से पहले भी कई राज्यों में कांग्रेस सत्ता से बाहर हो चुकी है। उड़ीसा उसका एक उदाहरण है, जहां लंबे समय से कांग्रेस सत्ता में नहीं है।
वहीं विपक्ष द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में एसआईआर को लेकर प्रदर्शन किए जाने पर संबित पात्रा ने तंज कसा है। उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम के दौरान 50% मैदान खाली था। इससे या साफ पता चल रहा है कि जनता विपक्ष का कितना साथ दे रही है। उन्होंने ममता बनर्जी के भाषण और उनके गीत 'ज्ञानी ज्ञानी, एस पापा' पर भी प्रतिक्रिया दी है। संबित पात्रा ने कहा कि बांग्लादेशियों की हमदर्द ममता बनर्जी ही हैं और उनके लिए भी एक गीत है। 'बांग्लादेशी बांग्लादेशी, यस मामा, वांट टू बिकम वोटर एस मामा'। संबित पात्रा ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि किसी भी हाल में घुसपैठियों को भारत में वोट नहीं देने दिया जाएगा।