वाराणसी

वाराणसी में 2 युवकों के मिले शव, हत्या-आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे

Varanasi news : चोलापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर गांव में गुरुवार की सुबह एक मकान से दो युवकों के शव बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि शव पुराने हैं और मकान से बदबू आने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
2 min read
Jun 04, 2026
Bodies found in Varanasi
जांच करते पुलिस अधिकारी, pc-Patrika

Varanasi crime news: वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह दो युवकों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ही मृतक एक मकान में अचेत अवस्था में पड़े हुए थे, जिसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, शव बरामद होने की जानकारी होने के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुड़ गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को हटाया और पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवकों ने आत्महत्या की है या उनकी किसी ने हत्या कर दी है।

मकान से बदबू आने पर बुलाई पुलिस

जानकारी के मुताबिक चोलापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर गांव में गुरुवार की सुबह एक मकान से दो युवकों के शव बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि शव पुराने हैं और मकान से बदबू आने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान से दो युवकों के शव बरामद किए। पुलिस ने दोनों युवकों की शिनाख्त भी कर ली है। बताया जा रहा है कि अभिजीत गांगुली और निहाल सिंह के शव बरामद हुए हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि अभिजीत गांगुली पांडेपुर का रहने वाला है, जबकि निहाल चोलापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि दोनों युवा प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे।

परिजनों को दी गई सूचना

पुलिस को घटनास्थल से कुछ संदिग्ध चीजें भी बरामद हुई हैं, जिसके बाद पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी में उलझी हुई है। घटना की जानकारी होने के बाद डीसीपी वरुण प्रमोद कुमार और एसीपी सारनाथ विदयूत सक्सेना भी मौके पर पहुंचे। वहीं, चोलापुर पुलिस और एसओजी टीम भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस ने फिलहाल दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथी दोनों मृतकों के परिजनों को भी पुलिस ने सूचना दे दी है।

क्या बोले डीसीपी

डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों युवक मकान में अकेले ही रहा करते थे और शराब पीने के आदि थे। उन्होंने बताया कि मौके से सल्फास की गोलियां भी बरामद हुई हैं और दोनों ने उल्टियां भी कर रखी है। इससे लग रहा है कि इन्होंने आत्महत्या ही की है। हालांकि, पुलिस कई पहलुओं से इस मामले की जांच में जुटी हुई है। दोनों शव के पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी फुटेज खंगाली जा रही है और चेक किया जा रहा है कि उनसे मिलने कौन-कौन आया था।

Updated on:
04 Jun 2026 12:41 pm
Published on:
04 Jun 2026 12:30 pm
Also Read
View All
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता गिरफ्तार, काशी विद्यापीठ में भी छात्रों का हल्ला बोल

बनारस: अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद BHU गेट पर SP का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को घसीट कर ले गई पुलिस

सावन में 180 CCTV कैमरों से वाराणसी रेलवे स्टेशन पर होगी निगरानी: नॉन-वेज रहेगा प्रतिबंधित, स्पेशल ट्रेन की भी व्यवस्था

8 साल के रिश्ते का दर्दनाक अंत! प्रेमिका ने ठुकराया तो युवक ने घर के बाहर खुद को लगा ली आग, वीडियो बनाती रही युवती

वाराणसी में पकड़ा गया अफगानिस्तान का अब्दुल रहमान, मुंबई से बनवाया था फर्जी भारतीय पासपोर्ट