23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी में गोमती नदी में नहा रहे दो बच्चे डूबे, छुट्टियों में ननिहाल आये थे मासूम, एक शव बरामद

Varanasi News: वाराणसी में गोमती नदी में नहा रहे 2 बच्चे डूब गए। नदी में डूबे 2 बच्चों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है।
2 min read
Google source verification
two child drown in delhi

दिल्ली में डूबने से दो भाइयों की मौत (पत्रिका सांकेतिक तस्वीर)

Kids drowned in Varanasi: वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में गोमती नदी में नहाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नदी में नहा रहे कुछ बच्चों में से दो बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को सूचना दी, जिसके बाद एनडीआरएफ ने गोताखोरों की मदद से 10 वर्षीय एक बच्चे का शव नदी से बाहर निकाल लिया है, जबकि दूसरे बच्चे की तलाश की जा रही है।

चौबेपुर के रहने वाले थे बच्चे

जानकारी के मुताबिक, दानगंज चौकी अंतर्गत कैथोर गांव से होते हुए गोमती नदी निकलती है। यहां पर ककरहा घाट है और यहीं पर नहाने के लिए चौबेपुर थाना क्षेत्र के लेढूपुर के रहने वाले यूनुस के बेटे अयान (09) और चौबेपुर निवासी आरिफ के बेटे जीशान (10) गए हुए थे। बताया जा रहा है कि दोनों का ननिहाल कैथोर में है। इसके बाद गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए वे अपने ननिहाल चले गए थे। बताया जा रहा है कि बुधवार को गर्मी अधिक होने के कारण गांव के कुछ बच्चे और किशोर घाट पर गोमती नदी में नहाने चले गए।

गहरे पानी में चले गए बच्चे

नहाने के दौरान कुछ बच्चों को पानी का अंदाज नहीं मिला और वे गहरे पानी में चले गए। इसके बाद लोग चीखने चिल्लाने लगे। वहीं, घाट के आसपास मौजूद लोगों ने कुछ बच्चों को पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन अयान और जीशान गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गए। वहीं, घटना के बाद बच्चों के परिजनों को सूचित किया गया। इसके बाद घटना स्थल पहुंचे परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसीपी पिंडरा और चोलापुर थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को मामले से अवगत कराया। बताया जा रहा है कि इस दौरान घटनास्थल पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने गोताखोरों की मदद से जीशान के शव को बाहर निकाल लिया है। वहीं, अयान की तलाश नदी में की जा रही है। घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

क्या बोली पुलिस

चोलापुर थानाध्यक्ष सधुवन राम गौतम ने बताया कि गोमती नदी में दो बच्चों के डूबने की सूचना पुलिस को डायल 112 के माध्यम से मिली थी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। इस दौरान एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को भी सूचित कर दिया गया। अब तक एक बच्चे का शव निकाला जा चुका है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग