22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता गिरफ्तार, काशी विद्यापीठ में भी छात्रों का हल्ला बोल

CJP protest। NEET paper leak: दिल्ली में सीजेपी के प्रोटेस्ट में शामिल हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गिरफ्तार किए जाने के बाद वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। वहीं, पेपर लीक मामले को लेकर काशी विद्यापीठ में भी छात्रों की पुलिस से धक्का मुक्की हुई है..
3 min read
Google source verification
Varanasi news

Pc-Patrika

Protest Against Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। इस दौरान यूथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के गेट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंपर्क कार्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में भी छात्रों ने प्रदर्शन किया है।

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ आक्रोश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सीजेपी के प्रोटेस्ट के दौरान गिरफ्तार किए जाने के बाद यूथ कांग्रेस ने वाराणसी में गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया है। इस दौरान पुलिस ने यूथ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष चंचल शर्मा, प्रदेश महासचिव अनुपम राय समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। महानगर अध्यक्ष चंचल शर्मा ने कहा कि सरकार लोकतांत्रिक तरीके से हो रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन से घबराई हुई है और विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। इसी वजह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मंगलवार शाम गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी पुलिस अपने साथ ले गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हर एक सिपाही संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे। सरकार पुलिस के बल पर लोगों की आवाज नहीं दबा सकती।

छात्रों की पुलिस से धक्का मुक्की

वहीं, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में भी छात्रों ने सीजेपी के समर्थन में प्रदर्शन किया है। छात्रों ने पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। छात्रों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी मांगा है। ऐसे में काशी विद्यापीठ में भी भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। काशी विद्यापीठ में छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का मुक्की भी हुई है। दिल्ली के जंतर मंतर पर हो रहे प्रदर्शन के बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय समेत वाराणसी के सभी महाविद्यालय में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसे में छात्र पठन-पाठन छोड़कर सड़क पर उतर चुके हैं।

कई नेता हाउस अरेस्ट

वहीं, छात्रों और विभिन्न पॉलिटिकल पार्टियों के प्रदर्शन को देखते हुए वाराणसी के कई इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर लंका गेट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंपर्क कार्यालय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त पुलिस बल की तनाती के साथ ही ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी की जा रही है। बता दे कि पिछले तीन दिनों से वाराणसी में विभिन्न इलाकों में प्रदर्शन किया जा रहे हैं। वहीं, पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है। बीती रात कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कई नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट भी किया था।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग