
Pc-Patrika
CJP Protest: दिल्ली में पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सपा के कार्यकर्ताओं का आक्रोश भड़क गया। इस दौरान वाराणसी में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के गेट के सामने एकत्रित सपा के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही। वहीं, प्रदर्शन कर रहे हैं कार्यकर्ताओं को पुलिस घसीटते हुए ट्रक में ले गई। इस दौरान बीएचयू के छात्र भी बड़ी मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं, इस मामले की जानकारी होने के बाद सपा के कार्यकर्ताओं में आक्रोश भड़क गया। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के मुख्य गेट पर सपा के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और प्रदर्शन करना शुरू किया। इस दौरान कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए। कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले को संभाला। प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक पूरी तरह से जाम हो गया। वहीं सपा कार्यकर्ताओं को समझा रही पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को वहां से धकेलना शुरू किया।
इसी दौरान जानकारी होने के बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र भी मुख्य गेट पर पहुंचे और प्रदर्शन करना शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने मामले को संभाला और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीट कर वैन में भरना शुरू किया। इस दौरान कार्यकर्ता सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में नारे लगाते रहे। वहीं, पेपर लीक के मामले को लेकर भी उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगना शुरू किया। वहीं, मौके पर पहुंचे छात्रों को पुलिस ने कैंपस के अंदर धकेल कर गेट बंद कर दिया।
हालांकि, कुछ देर तक बीएचयू के सिंह द्वारा के सामने यातायात बाधित रहा और अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। फिलहाल, पुलिस ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। वहीं, प्रदर्शन कर रहे काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों को कैंपस के अंदर भेज दिया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए घटनास्थल पर कई थानों की फोर्स और पीएसी को भी तैनात कर दिया गया है।
Updated on:
21 Jul 2026 09:16 pm
Published on:
21 Jul 2026 09:16 pm
