17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजीपुर: विनीत राय हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, एक लाख का इनामी ढेर

Ghazipur encounter news: गाजीपुर में बिंदु होटल के मालिक के बेटे की हत्या में वांछित कमलेश चौधरी की पुलिस सांग मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में कमलेश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया है...

2 min read
Google source verification
Vinit rai murder case

फाइल फोटो, pc- patrika

Ghazipur vinit murder case: गाजीपुर में बिंदु होटल के मालिक के बेटे की हत्या में वांछित कमलेश चौधरी की पुलिस से मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में कमलेश चौधरी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया है। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बता दें कि होटल करोबारी आलोक राय के बेटे की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इसके बाद पूरे मामले की जांच उत्तर प्रदेश STF कर रही थी।

जांच में एसटीएफ भी हुई थी शामिल

गाजीपुर में बहुचर्चित विनीत राय हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि कुर्था के पहाड़ी बाबा आश्रम के पास मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक लाख रुपए का इनामी कमलेश चौधरी मारा गया है। मुठभेड़ में स्वाट टीम के प्रभारी भी घायल हुए हैं। बता दें कि गाजीपुर में बिंदु होटल के मालिक आलोक राय के बेटे विनीत राय की हत्या के बाद 4 आरोपियों के ऊपर पुलिस ने 50-50 हजार रूपए का इनाम घोषित किया था। इसके बाद इस मामले की तहकीकात में यूपी एसटीएफ भी शामिल हो गई थी।

बिंदु होटल के मालिक आलोक राय ने अपने बेटे की हत्या होने के बाद आरोपियों के एनकाउंटर ना होने पर पूरे परिवार के साथ आत्मदाह की चेतावनी दी थी। वहीं, सोमवार की देर शाम वाराणसी के एडीजी जोन पियूष मोर्डिया और डीआईजी वैभव कृष्ण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी और उचित न्याय का भरोसा दिया था।

क्या है मामला?

शुक्रवार की रात 11 बजे के करीब अष्टभुजी कॉलोनी के रहने वाले होटल मालिक आलोक राय उर्फ ब्लू राय के बेटे विनीत राय की होटल के बाहर ही बाइक सवार चार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि विनीत उस समय होटल से खाना खाकर घर जाने के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला किया गया। इस हमले के चश्मदीद और होटल के गार्ड शंभू यादव पर भी फायरिंग की गई थी, जिसके बाद शंभू यादव ने होटल में भाग कर अपनी जान बचाई थी।

शंभू यादव ने बताया है कि आरोपी उससे गेट पर खड़े होकर बीयर मांग रहे थे। हालांकि, उनका मकसद बीयर लेना नहीं बल्कि, हत्या करना ही था। इस दौरान जब वह होटल के अंदर गया। इस दौरान आरोपी गेट के बाहर टहल रहे थे और जैसे ही विनीत राय होटल से बाहर निकले आरोपियों ने उन्हें चार गोलियां मारी, जिसके बाद होटल स्टाफ उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग