वाराणसी

बकरीद से पहले पूर्वांचल की सबसे बड़ी बकरा मंडी पर लगा ताला: स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल, नगर आयुक्त ने बताई कार्रवाई की वजह

Varanasi news: वाराणसी के बेनियाबाग पार्क में पूर्वांचल की सबसे बड़ी बकरा मंडी लगती है, लेकिन बकरीद से ठीक पहले इस मंडी को हटा दिया गया है। कुछ लोग इस मंडी को पुराने स्थान से हटाने का विरोध कर रहे हैं। नगर आयुक्त ने मंडी को हटाने की वजह बताई है।
2 min read
May 26, 2026
Varanasi bakra mandi closed
बेनियाबाग में बकरा मंडी पर लगा ताला (Image: Patrika)

वाराणसी के बेनियाबाग के पार्क में लगने वाली बकरा मंडी को बंद कर दिया गया है। बकरीद से ठीक पहले नगर निगम द्वारा की गई यह कार्रवाई अब सवालों के घेरे में है। ऐसे में लोगों ने तरह तरह के सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि यहां बकरा मंडी 3 दशक से संचालित हो रही थी, लेकिन इस साल इसे बंद कर दिया गया। इस बारे में नगर आयुक्त ने बताया है कि मंडी को फिलहाल स्थाई रूप से हटा दिया गया है और इसे कहीं और शिफ्ट किया जाएगा।

क्या बोले नगर आयुक्त

दरअसल, वाराणसी के बेनियाबाद पार्क में पूर्वांचल की सबसे बड़ी बकरा मंडी लगती है, लेकिन बकरीद से ठीक पहले इस मंडी को हटाए जाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है। बताया जा रहा है कि स्मार्ट सिटी ने यहां मंडी लगाने के लिए परमिशन दी थी, लेकिन नगर निगम ने बाद में इसे कैंसिल कर दिया और बकरा मंडी को वहां से हटा दिया। वहीं, इस बारे में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया है कि मंडी को बंद करने की एक नहीं, बल्कि कई वजह थीं।

विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र बना वजह

नगर आयुक्त ने बताया कि स्मार्ट सिटी की तरफ से बकरा मंडी के लिए बेनियाबाग पार्क में परमिशन दी गई थी, लेकिन इसी बीच नगर निगम को या शिकायत मिली कि जानवरों को रखने के लिए वहां पर्याप्त इंतजाम नहीं है। इसके साथ ही वह क्षेत्र विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के दो किलोमीटर के दायरे में आता है, इस वजह से सनातन की भावना को ध्यान में रखते हुए भी इस मंडी को स्थाई तौर पर बंद करने का फैसला किया गया। उन्होंने बताया है कि अब यह मंडी किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है।

नगर आयुक्त ने गंदगी का भी दिया हवाला

नगर आयुक्त ने बताया है कि जिस स्थान पर मंडी थी, वहां गंदगी काफी ज्यादा फैली हुई थी और नगर निगम को इसकी शिकायत की गई थी। इसके बाद सोमवार को नगर निगम की टीम पहुंची और मंडी को स्थाई तौर पर ताला लगा दिया। उन्होंने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बकरीद पर दी जाने वाली कुर्बानी में कोई दिक्क़त ना आए और वह मानकों के अनुरूप हो। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक और खुले स्थानों पर कुर्बानी देना कानून के खिलाफ है।

दरअसल करीब 34 साल से बेनियाबाग पार्क में बकरा मंडी संचालित हो रही थी। अब इसे बंद किए जाने के बाद स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। बेनिया इलाके के रहने वल्ड मोहम्मद इश्तियाक ने बताया कि बकरीद से ठीक पहले बकरा मंडी को बंद करना कहीं से भी जायज नहीं है। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल के विभिन्न हिस्सों से लोग यहां पहुंचते हैं और बकरा खरीदने का काम करते हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से भी लोग यहां बकरा मंडी लगाने आते हैं। दरअसल, बकरीद से पहले नगर निगम द्वारा की गई इस कार्रवाई को मुस्लिम समुदाय धर्म विशेष से जोड़कर देख रहा है।

Updated on:
26 May 2026 05:00 pm
Published on:
26 May 2026 05:00 pm
Also Read
View All
विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद केस: ‘मध्यस्थता नहीं, कानूनी प्रक्रिया से ही निकलेगा समाधान’, सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर संत समिति का बड़ा बयान

काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सहमति से रास्ता निकालने का दिया आदेश, मुस्लिम पक्ष बोला- आमंत्रण बाध्यकारी नहीं

Varanasi Police Action: गेस्ट हाउस में चल रहा था गंदा काम, ऑनलाइन तय होती थी कीमत; वाराणसी में 5 महिलाएं समेत 9 गिरफ्तार

‘सपा के लोग रंगे सियार, उनके शासन में राम भक्तों पर चली थी गोलियां’, वाराणसी में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जमकर बोला हमला

सरकारी मदद के बिना काशी में बनी UP की पहली AI-रोबोटिक्स लैब, क्वीन्स कॉलेज के छात्रों को मिलेगा आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण