वाराणसी

Weather Alert-जम्मू-कश्मीर का कोल्ड फ्रंट बढ़ायेगा ठंड, मौसम में होगा बदलाव

आसमान में बादलों ने डाला है डेरा, न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2019, 1:18 PM IST
Weather
Weather

वाराणसी. मौसम में फिर से बदलाव होने वाला है। पूर्वांचल में पिछले दो दिनों से कभी धूप खिली तो कभी आसमान मे बादल छाये हुए हैं। सोमवार को भी बादलों ने डेरा डाला हुआ था। आईएमडी के अनुसार अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था। मौसम में बदलाव से ठंड में बढ़ोतरी होगी। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़े:-शातिर अपराधी झुन्ना पंडित की मां रखती थी कमाई का हिसाब, पुलिस ने बेटे सहित किया गिरफ्तार

IMAGE CREDIT: Patrika

जम्मू-कश्मीर में आये पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वांचल पर पड़ रहा है। इसके चलते वहां से वार्म सेक्टर पास हो रहा है। इससे अभी लोगों को दिन में अधिक ठंड नहीं लग रही है लेकिन एक-दो दिन में ही वार्म सेक्टर के पास हो जाने के बाद कोल्ड फ्रंट आयेगा। इसके आते ही ठंड में वृद्धि होने लगेगी। दिन के साथ रात में भी अधिक ठंड महसूस होगी। नवम्बर को अंतिम सप्ताह चल रहा है और दिसम्बर के शुरूआत से ही कड़ाके की ठंड का मौसम आ जाता है। पूर्वांचल में इस बार अच्छी बारिश हुई थी और माना जा रहा था कि ठंड भी अधिक पड़ेगी। अभी तक ठंड ने सख्त तेवर नहीं दिखाये है लेकिन अब मौसम बदल सकता है।
यह भी पढ़े:-गंगा की तहलटी मिट्टी में घुली प्लास्टिक सदियों नहीं खत्म होती, पहली बार हो रहा सर्वे

ठंड के साथ बढ़ेगा कोहरे का प्रकोप
आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार ठंड बढऩे के साथ कोहरे का भी प्रकोप बढ़ सकता है। शहरी क्षेत्रों में कोहरे का असर कम होगा। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में कोहरे की ताकत अधिक दिखायी पड़ेगी। कोहरा घना हुआ तो इसका सबसे अधिक असर यातायात व्यवस्था पर पड़ेगा। बीएचयू के प्रसिद्ध मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय के अनुसार जम्मू कश्मीर से आया वार्म फ्रंट पास हो चुका है जल्द ही कोल्ड फ्रंट आयेगा। इससे ठंड में वृद्धि होगी और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़े:-PAC भर्ती मेडिकल टेस्ट धांधली में एक और चिकित्सक गिरफ्तार

Published on: