अजब गजब

10 साल की बच्ची को निगलने लगा अजगर, तभी हुआ कुछ ऐसा जिस पर नहीं होगा विश्वास

किरण कुछ समझ पाती, उतने में तो अजगर ने उसकी एक टांग को अपने ताकतवर जबड़े में दबा लिया
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2018, 10:33 AM IST
python
10 साल की बच्ची को निगलने लगा अजगर, तभी हुआ कुछ ऐसा जिस पर नहीं होगा विश्वास

नई दिल्ली। झारखंड के बुढ़मू प्रखंड से एक दर्दनाक वाक्या सामने आया है। यहां के कुलवे टोंगरी इलाके में एक अजगर ने दस साल की बच्ची को निगलने का पूरा खाका तैयार कर लिया था। इतना ही नहीं अजगर ने लड़की को निगलना भी शुरू कर दिया था। अजगर के मुंह में जाते ही लड़की की ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाने लगी, जिसकी आवाज़ सुनकर वहां कई लोग पहुंच गए। बच्ची को खतरे में देख लोगों ने बड़ी ही सावधानी से काम किया और कड़ी मशक्कत के बाद लड़की को अजगर के जबड़े से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पूरा मामला रविवार का, कुलवे टोंगरी के एक पर्यटक स्थल का है।

लड़की का नाम किरण कुमारी है, जो रविवार की सुबह अपने मवेशियों को चराने के लिए कुलवे टोंगरी पहुंची थी। बताया जा रहा है कि किरण ने चरने के लिए मवेशियों को वहीं छोड़ दिया था और खुद एक चट्टान पर जाकर बैठ गई। किरण चट्टान पर बैठी ही थी कि उस पर अचानक एक दस फीट लंबे खतरनाक अजहर ने हमला बोल दिया। किरण कुछ समझ पाती, उतने में तो अजगर ने उसकी एक टांग को अपने ताकतवर जबड़े में दबा लिया, जिसके बाद वह लड़की के पूरे शरीर को निगलना शुरू कर दिया। पूरी तरह से अजगर की गिरफ्त में आने के बाद लड़की ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया।

लड़की के आस-पास मौजूद गांव के लोग तुरंत बच्ची की मदद के लिए वहां दौड़ पड़े। गांव वालों ने अपने धैर्य का परिचय देते हुए लड़की को काफी सावधानी से अजगर के चंगुल से आज़ाद कराया। अजगर ने लड़की के पैर पर सबसे पहले हमला किया था, जिसकी वजह से उसके पैर पर गंभीर चोटें आई थीं। गांव वालों ने बिना कोई देरी किए किरण को रांची के रिम्स अस्पताल ले गए। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ग्रामीणों ने अजगर को एक गहरे कूएं में फेक दिया।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते