अजब गजब

लड़की बनकर मुंबई में ये काम करना चाहता था 14 साल का लड़का, मामी के साथ किया ऐसा

महाराष्ट्र के नागपुर में एक महिला और उसकी सहेली की शर्मनाक हरकत सामने आई है।

2 min read
Sep 24, 2018
लड़की बनकर मुंबई में ये काम करना चाहता था 14 साल का लड़का, मामी के साथ किया ऐसा

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के नागपुर में एक महिला और उसकी सहेली की शर्मनाक हरकत सामने आई है। पुलिस ने दोनों महिलाओं समेत चार लोगों को अरेस्ट किया है। वहीं, इन महिलाओं के चंगुल से आठवीं में पढ़ने वाले एक 14 साल के बच्चे को छुड़ाया गया है। दोनों महिलाएं मुंबई के एक बार में डासंर हैं।

बार डांसरों की लाइफ जीना चाहता है लड़का, इसलिए...

ये भी पढ़ें

शख्स ने युवक के इस अंग में कम्प्रेशर लगाकर भर दी हवा, फिर हुआ कुछ एेसा कि…


पुलिस ने जिस बच्चे को इन महिलाओं के चंगुल से छुड़ाया है वह एक महिला का रिश्ते में भांजा लगता है। जानकारी के मुताबिक, बच्चा बार डांसरों की चकाचौंध भरी लाइफ जीना चाहता था। वह अपनी मामी को देखकर खुद भी बार डांसर बनना चाहता था। यही नहीं वह इसके लिए अपना सेक्स भी चेंज कराने के लिए तैयार था। पुलिस के मुताबिक, लड़के ने अपने मामा के फोन में सेक्स चेंज सर्जरी के बारे में जानने के लिए कई वेबसाइटें देखी थीं।

सर्जरी के लिए चुराया सोना, मामी के साथ हुआ फरार


सर्जरी के लिए उसे पैसों की जरूरत थी, इसलिए वह बीते सात अगस्त को 50 तोला सोना चुराकर अपनी मामी के साथ फरार हो गया था। पुलिस के मुताबिक, लड़के को सरकारी शेल्टर होम में रखा गया है। जांच के दौरान सेक्स चेंज के बारे में उसके इरादे का उस वक्त पता चला, जब उसके एक करीबी दोस्त ने पुलिसवालों को मुंबई में बार डांसर के रूप में आलीशान जिंदगी जीने की इच्छा के बारे में बताया।

अभी भी अपनी बात पर अड़ा है लड़का


पुलिस का कहना है कि तमाम कोशिशों के बावजूद वह अब भी रेहाना के साथ रहना चाहता है। साथ ही सर्जरी कराकर वह मुंबई में हमेशा के लिए शिफ्ट होना चाहता है। पुलिस के मुताबिक, लड़के ने समान सेक्स पार्टनर की तलाश के लिए एक ऐप भी डाउनलोड किया था। बता दें, पुलिस ने लड़के को 17 सितंबर को मुक्त कराया है। वहीं, गिरफ्तार हुए लोगों के पास से 30 तोला सोना, एक बाइक और 3 मोबाइल बरामद हुए हैं।

ये भी पढ़ें

इन लोगों का ‘यमराज’ ने ऐसे किया था एनकाउंटर, इतिहास में दर्ज ये मौतें हैं एकदम हटके

Published on:
24 Sept 2018 04:08 pm
Also Read
View All