अजब गजब

शख्स के पास बेकार पड़ा हुआ था एक सिक्का, हकीकत सामने आई तो हिल गया पूरा अमेरिका

मार्क साल्जबर्ग ने इस बात की पुष्टि कर दी कि वह सिक्का बिल्कुल असली है।
less than 1 minute read
coin

नई दिल्ली। न्यू इंग्लैंड नाम की एक जगह है, जो इंग्लैंड में नहीं बल्कि अमेरिका में है। यहां रहने वाले एक शख्स के पास एक खास किस्म का सिक्का था, जिसकी सच्चाई के बारे में वह खुद नहीं जानता था। लेकिन एक दिन कुछ ऐसा हुआ कि उस बंदे की ज़िंदगी ने ऐसी पलटी मारी कि वह करोड़पति बन गया। बताया जा रहा है कि वह सिक्का कोई मामूली सिक्का नहीं बल्कि एक दुर्लभ सोने का सिक्का था, जिसे 1854 में सैन फ्रैंसिस्को मिन्ट में बनाया गया था। उस समय ऐसे 268 सिक्कों की ढलाई की गई थी। तब उसकी कीमत 5 डॉलर थी।

रिपोर्ट्स की मानें तो अब, इस सिक्के को हटाकर केवल 3 सिक्के ही बचे हुए थे। क्योंकि इस शख्स के सिक्के को हर कोई नकली सिक्का ही बता देता था। लेकिन मार्क साल्जबर्ग ने इस बात की पुष्टि कर दी कि वह सिक्का बिल्कुल असली है। इसके साथ ही अब ऐसे सिक्कों की कुल संख्या 4 हो गई है। बाज़ारों में इस दुर्लभ सिक्के की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।

हालांकि विशेषज्ञ को अभी भी सिक्के की असलियत को लेकर संदेह है, लिहाज़ा वे अभी भी शख्स के इस सिक्के की जांच-पड़ताल में लगे हुए हैं। बताते चलें कि ऐसा ही एक सिक्का साल 1968 में चोरी हो गया था, जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। अमेरिका के डु पॉन्ट परिवार सबसे धनी परिवारों में से एक था, जिनके घर से यह सिक्का 1968 में चोरी हो गया था।

Published on:
30 Apr 2018 02:50 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते