अजब गजब

30 दिनों से हवालात में बंद हैं दो मुर्गे, इस जुर्म की भुगत रहे हैं सजा

Cocks behind the bars : तेलंगाना का है मामला, मिदिगोंडा पुलिस स्टेशन में बंद हैं मुर्गे सट्टेबाजी के दौरान पुलिस ने 10 लोगों समेत दो मुर्गों को पकड़ा था
2 min read
• •
Feb 11, 2021
cock.jpg
Cocks behind the bars

नई दिल्ली। चोरी करने या अन्य किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के चलते अक्सर पुलिस आरोपी को पुलिस जेल में बंद कर देती है। ऐसा ही कुछ तेलंगाना पुलिस ने भी किया। मगर हैरानी की बात यह है कि यहां दोषी कोई इंसान नहीं बल्कि दो मुर्गे हैं। जी हां, सुनने आपको भले ही ये बात अजीब लगे, लेकिन पुलिस ने दो मुर्गों को हवालात में डाला है। उन पर सट्टेबाजी का आरोप है। पुलिस ने इन्हें जनवरी में पकड़ा था। ये करीब 30 दिनों से लाॅकअप में बंद हैं। ये अनोखा किस्सा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बंटोर रहा है।

बताया जाता है कि मकर संक्रांति के पर्व पर मुर्गों की लड़ाई ; का खेल चल रहा था। लोग इस पर सट्टा लगा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची और वहां 10 लोगों को धर दबोचा। साथ ही पुलिस ने मुर्गों को भी पकड़ लिया। हालांकि पुलिस के आने से पहले ही वहां से कई लोग रफूचक्कर हो गए थे। कुछ दिनों बाद पुलिस के हिरासत में मौजूद लोग जमानत पर रिहा हो गए, लेकिन बेचारे मुर्गे जेल में ही फंसे रह गए। उन्हें न तो कोई छुड़ाने आया और ना ही किसी ने दावेदारी पेश की। लिहाजा पुलिस ने मुर्गों को सबूत के दौर पर हवालात में रख रखा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय पुलिस का कहना है कि इन मुर्गों को मामले की सुनवाई के बाद ही छोड़ा जा सकता है। जब अदालत से इन्हें छोड़ने का आदेश मिलेगा तो इनकी बोली लगेगी। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले व्यक्ति को दोनों मुर्गे दे दिए जाएंगे। मालूम हो कि पुलिस ने तेलंगाना के खम्मम से 10 आरोपियों और दो मुर्गों को हिरासत में लिया था। उनके पास से बाइक भी बरामद की गई थी। मामला 10 जनवरी का है। तब से मुर्गे मिदिगोंडा पुलिस स्टेशन में बंद हैं।

Published on:
11 Feb 2021 10:06 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते