अस्पताल पहुंचे शख्स ने बताया कि उसके पेट में काफी दर्द हो रहा है।
नई दिल्ली। शारीरिक सुख पाने के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं, इस खबर को पढ़ने के बाद आपके कई सवालों के जवाब खुद-ब-खुद मिल जाएंगे। इटली के Niguarda से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। इस मामले को पढ़ने के बाद निश्चित तौर पर आपका दिमाग खराब हो जाएगा कि इस धरती पर रहने वाले इंसान शारीरिक सुख के चरम पर पहुंचने के लिए किस तरह से खुद को ही मौत के मुंह में धकेल रहे हैं। इटली के Niguarda में स्थित Great Metropolitan Hospital में एक ऐसा मरीज आया, जिसके शरीर में 23 इंच लंबी चीज़ घुसी हुई थी।
दरअसल, इस मरीज ने अपने गुप्तांग में 23 इंच लंबा यौन उत्तेजक वस्तु डाल ली थी। शारीरिक सुख पाने की ललक में उठाया गया ये खतरनाक कदम उस वक्त भयानक स्थिति में आ गया, जब वह अंदर ही फंस गया। जिसके बाद शख्स अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। एक अंग्रेज़ी वेबसाइट के मुताबिक अस्पताल में जाने से पहले उस शख्स ने काफी कोशिशें की, लेकिन वह बाहर नहीं पा रहा था। करीब 24 घंटे तक जूझने के बाद भी यौन उत्तेजक वस्तु शख्स के गुप्तांग से बाहर नहीं निकली तो उसे आखिरकार अस्पताल जाना ही पड़ा।
अस्पताल पहुंचे शख्स ने बताया कि उसके पेट में काफी दर्द हो रहा है। शुरूआती जांच में पेट दर्द होने की वजह की कोई खास वजह सामने नहीं आई। जिसके बाद डॉक्टरों ने शख्स का एक्स-रे किया। एक्स-रे रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टरों के पैरों तले ज़मीन खिसक गई। एक्स-रे रिपोर्ट में साफ तौर पर देखा जा सकता था कि उसके शरीर में एक 23 इंच बड़ी चीज़ पड़ी हुई थी। ये नज़ारा देखने के बाद डॉक्टरों ने शख्स के शरीर से उस चीज़ को निकालने का पूरा प्रयास किया, लेकिन तमाम औजारों से की गई सभी कोशिशें नाकाम रही।
तमाम कोशिशें नाकाम होने के बाद डॉक्टरों ने एक केबल को उसके शरीर में डाला और पूरी सावधानी से उस यौन उत्तेजक वस्तु को बाहर निकाला। Great Metropolitan Hospital के डॉक्टरों के सामने आया यह मामला बेशक काफी जटिल था। एक दिन तक देखरेख में रहने के बाद शख्स को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।