अजब गजब

25 साल से पीठ पर बनी हुई थी गांठ, सालों बाद फोड़ा तो बाहर आई ऐसी चीज़ कि…

कैरी ने बताया कि उन्हें इसे फोड़ने में काफी दिक्कत हुई, क्योंकि वो देखने में काफी बुरा था जिससे घिन आ रही थी।
2 min read
• •
Updated: 12 Aug 2018, 5:50 PM IST
cyst
25 साल से पीठ पर बनी हुई थी गांठ, सालों बाद फोड़ा तो बाहर आई ऐसी चीज़ कि...

नई दिल्ली। इंग्लैंड के ब्रिस्टल शहर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। इस खबर को पढ़ने के बाद आपका मन थोड़ा खराब तो होगा, लेकिन आप सोचने पर भी मजबूर हो जाएंगे कि क्या ऐसा हो सकता है। दरअसल डेव एंड्रयू की पीठ पर एक फोड़ा था, जो पिछले 25 सालों से ठीक नहीं हो रहा था। खास बात ये है कि डेव ने इन 25 सालों में कभी भी इसके साथ कोई छेड़खानी नहीं की। लेकिन आखिरकार अब डेव ने 25 साल के बाद उस फोड़े को अपनी बेटी से फुड़वा दिया।

डेव ने इस भद्दे फोड़े को फोड़ने के लिए अपनी बेटी कैरी से बात की। ऐसा करने के लिए उन्होंने अपनी बेटी को एक छुरी का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया। जिसके बाद बेटी ने अपने पिता की बात को मानते हुए एक धारदार छुरी से उस फोड़े को फोड़ दिया, जो सालों से उसके पिता की पीठ पर रहकर तकलीफ पहुंचा रहा था। उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया का एक वीडियो भी बनाया। जिसमें देखा जा सकता है कि फोड़ा फोड़ने के दौरान उसमें से भारी मात्रा में मवाद बाहर निकल रहा था और चारों ओर फैल रहा था।

कैरी ने बताया कि उन्हें इसे फोड़ने में काफी दिक्कत हुई, क्योंकि वो देखने में काफी बुरा था जिससे घिन आ रही थी। कैरी ने बताया कि उन्होंने अपने पिता को इससे होने वाली दिक्कतों से बेचैन होते हुए देखा है, इसलिए उन्होंने काफी हिम्मत करके इस काम को अंजाम दिया। कैरी ने बताया कि उनके पिता की पीठ पर ये फोड़ा 25 साल पहले हुआ था, जिसे उस वक्त ही फोड़ दिया गया था। लेकिन वह धीरे-धीरे दोबारा हो गया था। कैरी ने बताया कि इस बार फोड़े को फोड़ने से पहले उनके पिता ने कहा था कि उन्हें इसकी वजह से काफी दर्द हो रहा है। इतना ही नहीं उन्हें सोने में भी काफी दिक्कतें आ रही थीं। जिसके बाद 24 जून को उन्होंने इसे छुरी की मदद से फोड़ दिया।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते