अजब गजब

25 साल की बेटी ने अपने ही सौतेले पिता की लड़की को दिया जन्म, बनीं सेरोगेट मदर

Surrogate mother : ब्रिटेन का है अनोखा मामला, अपनी मां की खुशी के लिए लड़की ने लिया फैसला अपनी मां के गर्भधारण न कर पाने की वजह से बेटी ने चुना अनोखा रास्ता
2 min read
• •
Dec 26, 2020
beti1.jpg
Surrogate mother

नई दिल्ली। यूं तो बाप-बेटी का रिश्ता दुनिया में सबसे अनमोल माना जाता है। इसीलिए इस रिश्ते की कुछ मर्यादाएं भी होती हैं। मगर यदि कोई बेटी अपने ही पिता की संतान को जन्म दे तो ये बात आपको कैसी लगेगी। शायद ये रिश्तों से खिलवाड़ करने जैसा होगा। मगर ब्रिटेन में एक लड़की ने अपने सौतेले पिता की बेटी को जन्म दिया है। इसके लिए वह एक सेरोगेट मदर (Surrogate mother) बनी है। बेटी ने सौतेले बाप के स्पर्म और अपने अंडकोष से भ्रूण तैयार करवाया है।

बताया जाता है कि लड़की अविवाहित है। उसकी उम्र 25 साल है। लड़की का नाम होली है। उसने सेरोगेट मदर बनने का निर्णय अपनी मां की वजह से लिया। क्योंकि उसकी मां ने एंड्रियू नामक शख्स से दूसरी शादी की है। वे अपना बच्चा चाहते थे। मगर उनकी मां ने पहले पति से तीन बच्चे होने के बाद अपनी नसबंदी करा ली थी। ऐसे में दोबारा गर्भधारण करना उनके लिए नामुमकिन था। इसके लिए उन्होंने कई डाॅक्टरों से भी संपर्क किया, लेकिन बात नहीं बनी। तभी होली ने अपनी मां की खुशी के लिए अपने सौतेले पिता के बच्चे को जन्म देने का निर्णय लिया।

होली ने बताया कि उनकी मां फाये अपने दूसरे पति एंड्रियू के बच्चे को जन्म देना चाहती थीं। मगर उनकी प्रेगनेंसी में दिक्कतें थीं। डाॅक्टरों ने पहले उनकी मां के अंडकोष और एड्रियू के स्पर्म से भू्रण तैयार करने की कोशश की थी, लेकिन इसमे कामयाबी नहीं मिली थी। तभी उन्होंने इसे अपनी गर्भ में इंप्लांट कराया। 9 महीने तक उन्होंने हाई प्रोटीन एवं अन्य पौष्टिक भोजन किया। बेटी को जन्म देने के बाद होली ने इसे अपनी मां को सौंप दिया। पहले परिवार के लोग इस तरह से जन्मी बच्ची को अपनाने में हिचकिचा रहे थे। हालांकि बाद में सब मान गए। होली का कहना है कि वो अपने सौतेले पिता की बेटी को अपनी बहन मानेंगी।

Published on:
26 Dec 2020 11:44 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते