अजब गजब

शिव मंदिर की खुदाई में मिले दो ज़िंदा नाग, जानें आगे का नज़ारा देख क्यों चौंक गए लोग

पंजाब (Punjab)में खुदाई के दौरान मिले 5 शिवलिंग (Shivling) दो ज‍िंदा नाग कर रहे थे शिवलिंग की निगरानी
less than 1 minute read
• •
Jun 26, 2019
5 shivling found in punjab ludhiana during temple digging
शिव मंदिर की खुदाई में मिले दो ज़िंदा नाग, जानें आगे का नज़ारा देख क्यों चौंक गए लोग

नई दिल्ली।पंजाब ( Punjab ) के लुधियाना ( Ludhiana ) से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पुराने शिव मंदिर की खुदाई चल रही थी तभी अचानक ज़िंदा सांप का जोड़ा जमीन के अंदर से निकला। सांप को देखते ही लोगों के पसीने छूट गए। सांपों को जब जांचा गया तो वे बेहोशी की हालत में थे। उन्हें हटाकर और नीचे खुदाई करने पर जब 5 शिवलिंग ( shivling ) निकले तो वहां मौजूद लोग यह देखकर जयकारे लगाने लगे। बता दें कि इस पुराने मंदिर की खुदाई में ईस्ट इंड‍िया कंपनी ( East India company ) के काल के कुछ सिक्के भी बरामद हुए। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ सिक्के 1616 ईसवी के हैं।

यह पुराना मंदिर लुधियाना के गुरपाल नगर में स्थित है। खुदाई में सांप का जोड़ा, पांच शिवलिंग, एक शंख और 1616 ईसवी के कई पुराने सिक्के मिले हैं। खबर के फैलते ही इलाके के लोग शिवलिंग की एक झलक पाने के लिए मंदिर पहुंच गए। शिव मंदिर के पुजारी पुष्प राज के अनुसार, यह मंदिर करीब 40 साल पुराना है।

बताया जा रहा है कि इस मंदिर में स्थापित किया गया शिवलिंग कुछ समय पहले खंडित हो गया था। जिसके बाद उसे निकालकर दूसरे शिवलिंग को स्थापित करने का काम जारी था। मंद‍िर प्रबंधक हरविंदर सिंह के अनुसार- "खुदाई में मिले ये प्राचीन सामान और शिवलिंग भगवान शिव का एक चमत्कार है।" इस घटना के बाद लोग अब मंदिर आकर अपने-अपने तरीके से श्रद्धा प्रकट कर रहे हैं।

Published on:
26 Jun 2019 11:57 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते