अजब गजब

बेटे ने गिफ्ट में दिया था स्मार्ट फोन, महिला को फेसबुक पर हुआ 20 वर्षीय लड़के से प्यार और फिर…

एक युवक ने अपनी मां को गिफ्ट में एक स्मार्ट फोन भेंट किया था।
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2018, 2:22 PM IST
love
बेटे ने गिफ्ट में दिया था स्मार्ट फोन, महिला को फेसबुक पर हुआ 20 वर्षीय लड़के से प्यार और फिर...

नई दिल्ली। किसी भी बच्चे में अपनी मां को लेकर कई सारी ख्वाहिशें होती हैं। जब किसी बच्चे की नौकरी लग जाती है या फिर बच्चा अपने पैरों पर खड़ा हो जाता है तो वह चाहता है कि अपनी मेहनत की कमाई से घर वालों के लिए कुछ उपहार लेकर आए। ऐसे में बच्चा अपनी मां को लेकर काफी सोच-विचार में पड़ जाता है कि मां को ऐसी क्या चीज़ दी जाए जिससे मां खुश हो जाए। लेकिन ज़रा सोचिए कोई महिला अपने बच्चे द्वारा दिए गए उपहार का ऐसा इस्तेमाल कर जाए, जिससे उसके बेटे पर काफी बुरा प्रभाव पड़े तो उसके दिल पर क्या बीतेगी?

जी हां, यूपी के मोदीनगर से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी मां को गिफ्ट में एक स्मार्ट फोन भेंट किया था। लेकिन युवक ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसकी मां उसके गिफ्ट का ऐसा इस्तेमाल करेगी कि उसे इसका पछतावा होने लगेगा। दरअसल युवक की 50 वर्षीय मां स्मार्ट फोन में फेसबुक के माध्यम से एक 20 वर्षीय लड़के के साथ संपर्क में आ गई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और यहीं दोनों ने एक-दूसरे का नंबर भी ले लिया। फिर दोनों के बीच फोन पर बातचीत भी शुरू हो गई।

दोस्ती इस कदर बढ़ी की दोनों को प्यार हो गया। महिला को जब एक जवान लड़के से प्यार हुआ तो उसने दुनियादारी को भुला दिया और प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला के दो बेटे हैं, जिनमें से एक शादीशुदा है। महिला के पति ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पूरा मामला बीते सोमवार का है, जब महिला अपने घर पर ही फोन छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है कि महिला पिछले एक महीने से 20 वर्षीय लड़के के साथ फोन पर बातचीत कर रही थी। फिलहाल महिला के पति की शिकायत पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते