अजब गजब

OMG! मजदूर से शादी करने सात समुंदर पार पहुंची 65 साल की विदेशी महिला, कुछ एेसी है लव स्टोरी

28 साल के लड़के से 65 साल की एक विधवा महिला अमेरिका से शादी करने उसके गांव आ पहुंची।
2 min read
• •
Jun 24, 2018
omg
OMG! मजदूर से शादी करने सात समुंदर पार पहुंची 65 साल की विदेशी महिला, कुछ एेसी है लव स्टोरी

नई दिल्ली: प्यार एक ऐसा एहसास है, जिसके लिए सरहदें पार कर जाना आम बात हो गई है। प्रेमी अपनी प्रेमिका और प्रेमिका अपने प्रेमी के लिए सात समुंदर तक पार कर जाते हैं। ताजा मामला हरियाणा के कैथल का है। यहां गांव के 28 साल के लड़के से 65 साल की एक विधवा महिला अमेरिका से शादी करने उसके गांव आ पहुंची।

फेसबुक से हुई थी दोस्ती, ऐसे परवान चढ़ा प्यार

कैथल जिले में रहने वाले प्रवीन की एक साल पहले अमेरिका की कैरन से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। ये दोस्ती धीरे—धीरे प्यार में बदल गई। जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच वीडियो कॉल से भी बात होती थी। धीरे—धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा और दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया।

कैरन के बर्थडे के दिन हुई शादी

कैरन कुछ दिन पहले कैथल पहुंची। बीते 21 जून को कैरन और प्रवीण की रीतिरिवाज के साथ शादी संपन्न हुई। प्रवीण के मुताबिक, 21 जून को कैरन का बर्थडे था, इसलिए वह चाहता था कि इसी दिन ही शादी हो।

मजदूरी करता है प्रवीण, कभी मां नहीं बन सकती कैरन

बता दें, प्रवीण गरीब परिवार से ताल्लुख रखता है। एमए करने के बावजूद उसे नौकरी नहीं मिली तो वह भी अपने मां—बाप के साथ मजदूरी ही करता है। वहीं, कैरन के 65 साल की है। उनके पहले पति की मौत हो चुकी है। इसके अलावा वह अब कभी मां भी नहीं बन सकती हैं। एक—दूसरे के बारे में ये बातें पता होने के बावजूद दोनों ने सात जन्मों के बंधन में बंधने का फैसला लिया है।

चर्चा का विषय बनी अनोखी शादी

प्रवीण और कैरन की ये शादी जिले में चर्चा का विषय बनी है। चारों तरफ लोग प्रवीण और कैरन की ही बात कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कम ही ऐसा देखने को मिलता है जब कोई सात समुंदर पार कर शादी करने आता है।

Published on:
24 Jun 2018 12:34 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते