अजब गजब

70 साल के बुजुर्ग ने 45 साल छोटी लड़की से रचाई शादी, 24 घंटे बाद ही आन पड़ी ऐसी मुसीबत

जम्मू कश्मीर के सुंदरबनी इलाके में एक 70 साल के बुजुर्ग ने खुद से 45 साल छोटी लड़की से की शादी। अगले ही दिन मामला कोर्ट कचहरी में पहुंचा....

2 min read
Dec 25, 2020

भारत अजीबोगरीब रहस्यों से भरा देश है। यहां आए दिन सोशल मीडिया पर तरह-तरह की वीडियो वायरल होती रहती हैं। हाल ही एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हुए जा रहे हैं। दरअसल, आज हम आपको एक ऐसे 70 वर्षीय बुजुर्ग की कहानी बताने जा रहे हैं जिसने खुद से 45 साल छोटी महिला से शादी करके पूरे भारत में सनसनी फैला दी।

25 वर्षीय विधवा महिला ने 70 वर्षीय बुजुर्ग से रचाई शादी
लेकिन इस शादी की खास बात यह रही कि शादी की अगली सुबह तक बुजुर्ग ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे जानकारी आपको भी हैरत होगी। जी हां, दोस्तों आज हम आपको मोर सिंह की असल जिंदगी की कहानी बताने जा रहे हैं जो जम्मू-कश्मीर के शहर योगीनाला क्षेत्र में रहता है। इसकी पत्नी का कुछ साल पहले निधन हो गया था। जिस कारण से दोबारा अपना घर बसाने के लिए इससे 25 वर्षीय एक विधवा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और महिला ने उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।

धूमधाम से रचाई शादी
इस दंपत्ति ने बड़े धूमधाम से शादी रचाई, लेकिन दुर्भाग्य की बात यह रही कि शादी एक ही रात चल पाई। दरअसल, शादी के अगले सुबह ही लड़की ने ऐसा फैसला लिया, जिसे जानकर सभी हैरान हुए जा रहे हैं। दरअसल, महिला शादी के अगले सुबह ही महिला अपने मायके चली गई और फिर उसके बाद कोर्ट कचहरी हुई, लेकिन जब उसका फैसला नहीं हो सका। फिर उसके बाद पंचायत बुलाई गई।

फसाद की जड़ साबित हुआ वीडियो
दरअसल, सारे फसाद की जड़ एक वीडियो था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 70 वर्षीय मोर सिंह के मंडप में ही वरमाला डालने के तुरंत बाद ही इस बात का ऐलान किया था कि वो आज एक उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने जा रहा है। बस सोशल मीडिया पर वायरल हुए इसी वीडियो ने मोरसिंह की बसी बसाई जिंदगी को उजाड़कर रख दिया।

नई-नवेली दुल्हन नहीं चाहती थी कि उसका पति नेता बने
दरअसल, मोर सिंह की नई नवेली दुल्हन नहीं चाहती थी कि उसका पति एक नेता बने। क्योंकि उनकों राजनीति से बहुत नफरत है जिसका कारण यह है कि राजनीति के कारण ही इनके पहले पति की मृत्यु हो गई थी। दोस्तों बस इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई और मोर सिंह ने उनकी बात नहीं मानी और उन्होंने चुनाव के लिए पर्चा दाखिल कर दिया। जिस कारण से इनकी ये नई पत्नी नाराज होकर अपने मायके को चली गईं।

Updated on:
25 Dec 2020 10:11 pm
Published on:
25 Dec 2020 10:01 pm
Also Read
View All