अजब गजब

70 साल की बुज़ुर्ग मह‍िला ने दिया जुड़वां बच्‍चों को जन्‍म, बताया चमत्कार

Miracle: मेडिकल साइंस में समय-समय पर चमत्कार देखने को मिलते रहते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला जब एक 70 साल की बुज़ुर्ग महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Dec 2023, 3:25 PM IST
70_year_old_woman_births_twins.jpg
70 year old woman gives birth to twins

मेडिकल साइंस में समय-समय पर चमत्कार देखने को मिलते रहते हैं। ऐसा ही एक चमत्कार युगांडा में देखने को मिला। युगांडा में रहने वाली एक 70 साल की महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। यह मामला युगांडा की राजधानी कंपाला का है जहाँ सफीना नामुकवेया नाम की 70 साल की बुज़ुर्ग मह‍िला ने जुड़वां बेटी और बेटे को जन्म दिया है। इसे एक चमत्कार बताया जा रहा है। खुद सफीना भी इसे चमत्कार बता रही है।


इन-विट्रो फर्टिलाइज़ेशन प्रोसेस की मदद से दिया जन्म

महिला अस्पताल इंटरनेशनल एंड फर्टिलिटी सेंटर में सफीना ने अपने दोनों जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। सिज़ेरियन ऑपरेशन के तहत सफीना ने जुड़वां बेटी और बेटे को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार सफीना ने इन-विट्रो फर्टिलाइज़ेशन प्रोसेस की मदद से अपने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इसके लिए एक डोनर के अंडे और सफीना के साथी के शुक्राणु का इस्तेमाल किया गया।


दोनों बच्चे हैं स्वस्थ

सफीना के जुड़वां बच्चों का जन्म समय से पहले 31वें हफ्ते में हुआ है। उन्हें इनक्यूबेटर में रखा गया है, पर दोनों स्वस्थ हैं।

बच्चों को जन्म देने वाली सबसे उम्रदराज महिलाओं में से एक बनी सफीना

जुड़वां बच्चों को जन्म देने के साथ ही सफीना बच्चों को जन्म देने वाली सबसे उम्रदराज महिलाओं में से एक बन गई है। अस्पताल ने भी सफीना को स्वस्थ बच्चों के जन्म पर बधाई दी है।

यह भी पढ़ें- सांप से छेड़खानी पड़ी शख्स को भारी, देखें वायरल वीडियो

Published on:
Also Read
View All
शाहरुख खान के ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर जॉर्जिया की बच्ची ने किया डांस, क्यूट अदाओं ने जीता लोगों का दिल 

राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर