अजब गजब

निर्वस्त्र लड़कियों की फोटोज लेकर लोन देती है यह कंपनी, नहीं चुकाने पर करती है यह काम

इस कंपनी से लोन लेने पर गिरवीं के तौर पर ऐसी चीज रखनी पड़ती है जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।
2 min read
Sep 06, 2018
Jiedaibao
निर्वस्त्र लड़कियों की फोटोज लेकर लोन देती है यह कंपनी, नहीं चुकाने पर करती है यह काम

नई दिल्ली। कभी-कभार हमें कुछ ऐसी चीजों की जरूरत पड़ती है जिन्हें नगद देकर खरीद पाना हमारे लिए संभव नहीं होता है। कभी हमारी आर्थिक स्थिति उस हद तक मजबूत नहीं होती है कि हम अपनी जरूरतों को पूरा कर पाएं ऐसी परिस्थितियों में बैंक से लोन की व्यवस्था कराई जाती है। होम लोन, कार लोन, ऐजुकेशन लोन इत्यादि कई तरह के लोन जिनके बारे में हम सभी को पता है।

बैंक से लोन लेने पर गारंटी के तौर पर बैंक के पास कुछ न कुछ जमा करवाना जरूरी होता है। आप चाहें तो घर के कागजात या सर्टिफिकेट या दुकान या जमीन के पेपर्स गिरवीं रख सकते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में बताने जा रहे हैं जो लोन देने पर गांरटी के रूप में इन सारी चीजों को नहीं रखता है बल्कि यह लड़कियों के न्यूड फोटोज को गारंटी के तौर पर अपने पास जमा रखती है।

Jiedaibao नाम की यह चायनीज कंपनी ग्राहकों को आॅनालाइन लोन देती है। इस कंपनी से लोन लेने के लिए न तो लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है और ना ही किसी एजेंट की जरूरत पड़ती है। यहां सिर्फ एक शर्त को मानना पड़ता है।

इस शर्त में लड़कियों को गारंटी के तौर पर अपनी नग्न तस्वीर को जमा करना पड़ता है। जी हां, इन तस्वीरों में लड़कियां न्यूड होकर अपनी पहचान पत्र के साथ pose देती है।

निश्चित समयावधि के बाद अगर कोई लोन चुकाने में असमर्थ रहता है तो यह कपंनी उस लड़की के साथ कुछ ऐसा करती है जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।

अगर दिए गए समय के अंदर कोई लड़की लोन नहीं चुका पाती है तो यह कंपनी उनकी न्यूड फोटोज को परिवार और परिचितों के बीच वायरल कर देती है। यह कंपनी लड़की की वह फोटो पूरी डिटेल के साथ सोशल साइट पर शेयर कर देती है।

Published on:
06 Sept 2018 04:04 pm