अजब गजब

सामने आया इंसान की तरह दिखने वाला कुत्ता, सोशल मीडिया में मचा हड़कंप

सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही डॉगी देखने को मिल रहा है जिसकी शक्ल किसी इंसान के जैसा है।
2 min read
• •
Mar 16, 2018
Yogi

नई दिल्ली। दुनिया में वफा की असली कीमत जानवरों से बेहतर कोई नहीं जान सकता है। इन जानवरोंं में भी डॉगी सबसे ज्यादा वफादार होता है। मासूम चेहरे, भोली आंखों और अनोखी करतूतों से ये इंसान के दिल को चंद मिनटों में ही जीत लेते हैं, लेकिन यदि इस जानवर में इंसान की झलक देखने को मिल जाएं तो? सुनने में बेहद अटपटा लगने वाला ये बात अगर सच में हो जाएं तो लोगों के होश ही उड़ जाएंगे, तो फिर अपने होश को थाम लीजिए क्योंकि आज कुछ ऐसा ही हम आपको बताने जा रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही डॉगी देखने को मिल रहा है जिसकी शक्ल किसी इंसान के जैसा है।

इस अनोखे कारनामे को देखने के लिए मीडिया इस डॉगी के मालिक के घर पहुंच गई। बता दें इस डॉगी का नाम योगी है। योगी अमेरिका के मैसचूसिट्स में अपनी मालकिन चैंटल डेसजार्डिन के साथ रहता है। कुछ समय पहले चैंटल के कुछ दोस्तों ने योगी के एक फोटो को सोशल मीडिया के जरिए सांझा किया और देखते ही देखते ये वायरल हो गई। हांलाकि चैंटिल इस बात को मानने से इंकार करती थी लेकिन जब मीडिया ने उनसे ऐसा कहा तो वो हैरान हो गई। सोशल मीडिया पर लोग अभी इस बात को लेकर परेशान है कि आखिर योगी की शक्ल किस सेलीब्रिटीज से मिलती है?

बात चाहे जो भी हो लेकिन इससे योगी को फेमस होने में काफी मदद मिली। इस तरह के मामले में योगी इकलौता नहीं है बल्कि इससे पहले इंसानी शक्ल की एक बिल्ली भी काफी वायरल हुई थी, जो कि मलेशिया की थी। इस बिल्ली की सिर से लेकर आंखों तक में एक इंसान की झलक को साफ देखा जा सकता था, हांलाकि वहां के स्थानीय पुलिस का कहना था कि ऑनलाइन बेचे जा रहे ये बिल्ली एक तरह का Silicon Baby Werewolf टॉय है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है लेकिन बात अगर योगी के बारे में हो तो वो नकली नहीं बल्कि सजीव है।

Published on:
16 Mar 2018 03:24 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते