अजब गजब

आदमी काफी समय तक खाता रहा एक्सपायरी डेट वाली चीजें, बाद में किया चौंका देने वाला खुलासा

Expiry Food : इस शख्स ने अपने साथ किया एक्सपायर्ड हुई चीजों पर अजीब प्रयोग मॉम्स अॉर्गेनिक मार्केट के संसथापक ने किया एक्सपेरीमेंट कई हफ्तों और महीनों पहले एक्सपायर्ड चीजों को खाया गया
2 min read
food
एक आदमी काफी समय तक खाता रहा एक्सपायरी डेट वाली चीजें, बाद में किया चौंका देने वाला खुलासा

नई दिल्ली। सामान खरीदते समय हम उसकी एक्सपायरी डेट ( expiry date )का विशेष ध्यान रखते हैं। एक्सपायरी डेट वाली चीजें सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। लेकिन एक शख्स ने एक्सपायरी डेट वाली खाने की चीजों के साथ अजीब प्रयोग किया और उसके बाद चौंकाने वाला खुलासा किया। यह खुलासा हैरान कर देने वाला है। इस शख्स ने कई महीनों तक ऐसा किया, तब जाकर ये खुलासा उन्होंने किया। ये कोई आम इंसान नहीं, बल्कि एक बड़ी मार्केट चेन के संस्थापक हैं।

तो चलिए आपको बताते हैं। यह शख्स मॉम्स अॉर्गेनिक मार्केट के संस्थापक और सीईओ स्कॉट नैश हैं। उन्होंने कई दिनों से एक्सपायर्ड हुए दही को खाया। इसके बाद टॉर्टिलास को खाया, जो एक साल पहले ही एक्सपायर्ड हो चुका था।
नैश के मुताबिक ये एक तरह का एक्सपेरीमेंट था, जिसमें कई हफ्तों और महीनों पहले एक्सपायर्ड हुई चीजों को खाना था। दरअसल, इस एक्सपेरीमेंट के जरिए नैश यह बताना चाहते थे कि खाने वाली चीजों पर लिखी एक्सपायरी डेट का कोई मतलब नहीं होता है।

जब इस एक्सपेरीमेंट की अवधी पूरी हो गई तो उन्होंने पाया कि खाने वाली ज्यादातर चीजों पर अंकित एक्सपायरी डेट ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं होती है। क्योंकि खाने वाली चीजों के बारे में यह पूरी तरह सुनश्चित नहीं किया जा सकता कि वो कब तक सुरक्षित रहेंगी। निर्माता की ओर से ये तारीख तब दी जाती है, जब उसे लगता है कि एक निश्चित समय के बाद इसका स्वाद खत्म हो जाएगा। जैसे डेली मीट, अनपॉश्चेराइज्ड मिल्क और चीज आलू, जिन्हे गर्म नहीं किया जा सकता है एक्सपायर्ड होने पर इन्हें फेंक देना ही उचित होता है।


नैश के अनुसार- लैंडफिल साइट्स में खाने की धड़ल्ले से बर्बादी हो रही है, जिससे मीथेन गैस (methane gases ) पैदा होती है। यह कार्बन डायअॉक्साइड ( CO2 )के मुकाबले वायुमंडल में अधिक गर्मी ( summer) पैदा करती है।

Updated on:
21 Jun 2019 02:20 pm
Published on:
21 Jun 2019 02:16 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते