अजब गजब

60 महिलाओं का पति है ये शख्स, पूरा वाक्या जानने के बाद दंग रह जाएंगे आप

इससे भी ज़बरदस्त बात ये है कि सभी बीवियां आपस में प्रेम से रहती हैं, किसी में कोई झगड़ा-तकरार नहीं होता।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 4:13 PM IST
king
60 महिलाओं का पति है ये शख्स, पूरा वाक्या जानने के बाद दंग रह जाएंगे आप

नई दिल्ली। आज के समय में किसी शादीशुदा मर्द से पूछा जाए कि उसकी ज़िंदगी कैसी चल रही है तो वह अपनी पत्नी से जुड़ी दिक्कतें गिना लगेगा। सोचने वाली बात ये है कि ऐसा हाल ज़्यादातर मर्दों का है, जो अपनी पत्नी से इतना डरते हैं कि उसकी आंख देखकर ही डर जाते हैं। हमारे कहने का सीधा मतलब ये है कि आज के ज़माने में एक बीवी रखना भी काफी मुश्किल है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने एक-दो नहीं बल्कि कुल 60 बीवियां रखता है। लेकिन इससे भी ज़बरदस्त बात ये है कि सभी बीवियां आपस में प्रेम से रहती हैं, किसी में कोई झगड़ा-तकरार नहीं होता। जबकि आमतौर पर बीवी को पति के किसी अन्य महिला के साथ दोस्ताना संबंध भी रिश्तों में कड़वाहट ला देती है।

हम जिस 'योद्धा' की बात कर रहे हैं वह कोई आम इंसान नहीं बल्कि एक राजा है। अंग नगोवांग नाम का यह राजा कोन्याक जनजाति का राजा है। जानकारी के मुताबिक अंग करीब 75 गांवों की प्रजा का राजा है। अंग का पूरा साम्राज्य भारत और म्यांमार के बीच में स्थित है। अंग का आधा साम्राज्य भारत में है तो आधा साम्राज्य म्यांमार की धरती पर है। अंग के साम्राज्य को लेकर ऐसी बातें भी कही जाती हैं कि यहां की प्रजा म्यांमार में खाना खाती है और भारत में सोती है।

कोन्याक जनजाति के राजा अंग का पुत्र म्यांमार सेना में है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां के लोगों को भारत के साथ-साथ म्यांमार की भी नागरिकता प्राप्त है। यहां के लोगों में काफी प्रेम और खुशी का माहौल बना रहता है। ये लोग जहां चाहे वहां अपनी मर्जी का काम कर सकते हैं, चाहे उन्हें भारत में काम करना हो या म्यांमार में। यहां के लोगों की अपने अलग ही रीति रिवाज हैं, जिसे ये लोग निभाते हैं। राजा अंग भी अपनी सभी 60 बीवियों के साथ खुशी-खुशी रहता है। राजा अपनी सभी बीवियों का अच्छे से ख्याल रखता है तो वहीं दूसरी ओर सभी बीवियां भी राजा की सभी इच्छाओं और शौक को पूरा करने के लिए तत्पर रहती हैं।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते