अजब गजब

समुद्र किनारे तैरता हुआ आ पहुंचा ये खतरनाक रहस्यमयी जीव, विशेषज्ञों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

इस जीव के शरीर का मध्य भाग एक स्टार जैसा है, जिसके भीतर की अनेकों शाखाएं बाहर की ओर निकलने के लिए बेताब हैं।

2 min read
Aug 11, 2018
समुद्र किनारे तैरता हुआ आ पहुंचा ये खतरनाक रहस्यमयी जीव, विशेषज्ञों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली। वियतनाम में एक बेहद ही अजीबो-गरीब जीव तैरता हुआ समुद्र के किनारे आ गया। ये जीव देखने में पेड़ के झुरमुट जैसा दिख रहा है, जो काफी डरावनी तरह से हिलता-डुलता दिखाई दिया। इस जीव को देखने के बाद यहां के लोग काफी बेचैन और हैरान हैं कि आखिर ये कोई पौधा है या फिर कोई जीव। इस दुर्लभ जीव को सबसे पहले दक्षिणी वियतनाम के किएन जियांग प्रांत में एक यात्रा गाइड Du Man Du ने देखा था। यह जीव देखने में जितना अजीबो-गरीब है, उतना ही खतरनाक भी है। हज़ारों मुंह वाला ये जीव मानो वहां मौजूद लोगों के खून का एक-एक कतरा चूस लेना चाहता है।

Du Man Du ने बताया कि जीव को दूर से देखने में कुछ साफ नज़र नहीं आ रहा था, जिसके बाद इस रहस्यमयी जीव को देखने के लिए उसके नज़दीक गया। काले-भूरे रंग के इस रहस्यमयी जीव को एक छोटे टेबल पर रखा गया था, जहां वह काफी तेज़ी से अपने अजीबो-गरीब और डरावने अंगों को हवा में लहरा रहा था। समुद्र के किनारे टहलने वाले एक शख्स ने बताया कि वह एक monster है। शख्स ने कहा कि एक दिन ये जीव फिर से समुद्र से बाहर आएगा, उस वक्त इसका आकार दस गुना ज़्यादा बढ़ा हुआ होगा।

इस जीव के शरीर का मध्य भाग एक स्टार जैसा है, जिसके भीतर की अनेकों शाखाएं बाहर की ओर निकलने के लिए बेताब हैं। यात्रा गाइड Du Man Du ने कहा कि वे इस जीव को लेकर काफी उलझन में हैं, कि वह एक जानवर है या पेड़। उन्होंने जीव के एक हिस्से को छूने का प्रयास भी किया, तभी वह उनके चारों ओर घूमने लगा और उन तक पहुंचने के लिए हलचल करने लगा। हालांकि बाद में उस रहस्यमयी जीव को वापस समुद्र ले जाकर छोड़ दिया गया। जीव को समुद्र में छोड़ने से पहले उन्होंने उसका एक वीडियो बनाया, जिसे बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो देखकर कुछ लोगों का मानना है कि वह एक बास्केट स्टारफिश है, जो आमतौर पर दक्षिण अमेरिका में पाए जाते हैं।

जानकारों ने बताया कि वह एक समुद्री शैवाल का एक हिस्सा हो सकता है, जो हवा में प्रतिक्रिया करता है। जीव की प्रत्येक शाखा पर दर्जनों जाल थे, जो चारों ओर बड़ी ही खतरनाक तरीके से घूम रहे थे।

Published on:
11 Aug 2018 04:25 pm
Also Read
View All