अजब गजब

हम-आप जैसे लोगों के लिए जहन्नुम से कम नहीं है यह जगह, गलती से रखेंगे कदम तो सह न सकेंगे यह मंजर

इस रेस्टोरेंट के फ्रिज में सब्जियां या फल नहीं बल्कि इंसान की लाशें रखी रहती हैं। यहां पाई जाने वाली डिशेज की कीमत 7 से 8 हजार रुपये तक भी होती है

2 min read
Jun 22, 2018
हम-आप जैसे लोगों के लिए जाहन्नुम से कम नहीं है यह जगह, गलती से रखेंगे कदम तो सह न सकेंगे यह मंजर

नई दिल्ली। हर रोज घर का खाना खा-खाकर हम बोर हो जाते हैं। मुंह का स्वाद बदलने के लिए हम कभी-कभार रेस्टोरेंट का रूख कर लेते हैं और अपनी पसंदीदा डिश आॅर्डर करते हैं। इसके चलते हमें अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका भी मिल जाता है। आजकल शहरों में तरह-तरह के थीम रेस्टोरेंट का चलन है जो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने का एक नायाब तरीका है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां अगर गलती से भी आप चले गए तो आप अपना होश खो बैठ सकते हैं।

restaurant " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/22/7_2993052-m.jpg">

यह रेस्टोरेंट जापान की राजधानी टोक्यो में स्थित है। इसका नाम 'The Resoto Ototo No Shoku Ryohin' है। इसका नाम का अर्थ है 'खाने लायक भाई'।

टोक्यो के इस रेस्टोरेंट के फ्रिज में सब्जियां या फल नहीं बल्कि इंसान की लाशें रखी रहती हैं। यहां पाई जाने वाली डिशेज की कीमत 7 से 8 हजार रुपये तक भी होती है। इस अजीबोगरीब रेस्टोरेंट के बारे में जानकर आपको यही लग रहा होगा कि आखिर इन्हें इंसान का शरीर कैसे मिल जाता है?

बता दें मरने से पहले लोग यहां आकर अपने शरीर को बेच देते हैं। इसके लिए उन्हें 23 लाख तक की कीमत मिलती है। इसके साथ ही कम उम्र में मरने वाले लोगो के लिए ही केवल ये कॉन्ट्रैक्ट रहता है। इसके लिए उन्हें अच्छी डाइट लेनी पड़ती है जिससे की वे हृष्ट-पुष्ट रहे ताकि उनका मांस किसी और के खाने के लायक बन सकें।

सबसे ज्यादा ध्यान में रखने वाली बात यह है कि अगर आप इस भयानक और घिनौने दृश्य को नहीं देखना चाहते हैं तो भविष्य में टोक्यो जाने से पहले शहर के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर लें क्योंकि इस भयावह जगह का सामना कर पाना या यहां की गंध को सह पाना किसी भी सामान्य इंसान के लिए नामुमकिन है।

Updated on:
22 Jun 2018 02:20 pm
Published on:
22 Jun 2018 02:18 pm
Also Read
View All