अजब गजब

एक अजीबोगरीब शौक पूरा करने के लिए सिरफिरे ने लगा दी सात घरों में आग, फिर की पागलपन की हदें पार

पेशे से किसान अरिंदम की इस करतूत पर किसी को पहले विश्वास नहीं हुआ लेकिन जब उसने खुद अपने मुंह से यह बात कबूली तो सबके पैरों तले ज़मीन खिसक गई।

2 min read
Sep 01, 2018
एक अजीबोगरीब शौक पूरा करने के लिए सिरफिरे ने लगा दी सात घरों में आग, फिर की पागलपन की हदें पार

नई दिल्ली। इस दुनिया में कई ऐसे अजीब लोग पड़े हैं जो अपने शौक पूरे करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। पश्चिम बंगाल के बर्दवान की ऐसे ही सिरफिरे को गिरफ्तार किया है जो अपना शौक पूरा करने के लिए इतनी नीचे गिर गया की हैरान रह जाए। बता दें कि, इस शख्स का नाम अरिंदम भट्टाचार्य है जिसकी उम्र 22 साल बताई गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शख्स ने आग लगाने और सबसे पहले बुझाने का अपना शौक पूरा करने के लिए सात घरों में आग लगा‌ दी। साहिबगंज का रहने वाला अरिंदम किसी सिरफिरे की तरह इस घटना को अंजाम दे रहा था। पेशे से किसान अरिंदम की इस करतूत पर किसी को पहले विश्वास नहीं हुआ लेकिन जब उसने खुद अपने मुंह से यह बात कबूली तो सबके पैरों तले ज़मीन खिसक गई।

ये भी पढ़ें

पेट में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा था शख्स, जांच के बाद डाॅक्टर्स बोले- नहीं सोचा था कभी एेसा

अरिंदम ने जुर्म कबूलते हुए बताया कि, उसके गांव में जब भी कोई आग लगती तो लोग उसे ही दोषी ठहराते। अरिंदम का कहना है कि, वो इन सब घटनाओं में शामिल नहीं होता था। उसे बार-बार दोषी ठहरने की वजह से उसके दिमाग में एक सनक ने जगह बना ली। उसे आग लगाने और सबसे पहले बुझाने का शौक होने लगा। बता दें कि उसने इस वारदात की शुरआत खटाल जलने से की और फिर धीरे-धीरे 7 घर जला दिए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि, उसने न सिर्फ इन घरों में आग लगाई बल्कि सबसे पहले पानी लेकर बुझाने के लिए भी वहीं पहुंचता था। मनोचिकित्सक का कहना है कि, ऐसे मामलों में अगर कोई गलती नहीं करें और बार-बार उसे किसी गलती के लिए जिम्मेदार ठहराया जाए तो गुस्से में आकर इंसान उस अपराध को करने लगता है। अरिंदम को ऐसे इलाज की ज़रुरत है।

set on fire 7 houses to complete his hobbies" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/01/mn_3342104-m.png">

ये भी पढ़ें

आखिर क्यों इस व्हेल ने समुद्रतट पर आकर कर ली खुदकुशी? पीछे की वजह झकझोर देगी…
Published on:
01 Sept 2018 08:51 am
Also Read
View All