अजब गजब

ये डिश खाकर इस शख्स का हुआ ऐसा हाल, काटना पड़ा शरीर का ये जरूरी पार्ट

इस डिश को खाने के बाद शख्स के शरीर में भयंकर बदलाव होने लगे जिसके बाद इस शख्स की हालत बिगड़ने लगी और बाद में इस शख्स की जान बचाने के लिए शरीर का एक अहम अंग काटना पड़ गया।
2 min read
• •
Updated: 30 Aug 2018, 1:54 PM IST
sushi dish cause big damage in korea man
ये डिश खाकर इस शख्स का हुआ ऐसा हाल, काटना पड़ा शरीर का ये जरूरी पार्ट

नई दिल्ली: कई लोगों को मछली के बने पकवान खाना बेहद पसंद होता है लेकिन साउथ कोरिया में एक शख्स को मछली की बनी हुई डिश खाना बेहद महंगा पड़ गया। इस डिश को खाने के बाद शख्स के शरीर में भयंकर बदलाव होने लगे जिसके बाद इस शख्स की हालत बिगड़ने लगी और बाद में इस शख्स की जान बचाने के लिए शरीर का एक अहम अंग काटना पड़ गया।

आपको बता दें कि यह मामला साउथ कोरिया का है जहां परसियोल से दूर जियोनजु शहर के इस शख्स ने सीफूड में मछली की बनी सूशी डिश खाई थी। सूशी खाने के 12 घंटे के बाद ही इस शख्स के हाथ फूलने लगे और उसे तेज बुखार हो गया और थोड़ी देर बाद उसके दोनों हाथ पर काले रंग के छाले पड़ने लगे, इसके बाद जब इस शख्स को अस्पताल ले जाया गया तब डॉक्टर ने जो वजह बताई वो बेहद ही चैंकाने वाली थी।

दरअसल इस शख्स को सूशी खाने की वजह से विब्रियो विलनीफिकस नाम का बैक्टीरियल इंफेक्शन हो गया था, जिसके बाद इस शख्स के हाथ के ज़िंदा टिशू गलने लगे और हाथ पर बड़े बड़े घाव हो गए। इसके बाद डॉक्टर्स की टीम ने इस शख्स को ट्रीट करना शुरू किया इसके बावजूद भी इस शख्स की हालत और बिगड़ती जा रही थी, आपको बता दें कि इस शख्स को शुगर की बीमारी भी थी जिसकी वजह से हाथ पर पड़े हुए घाव ठीक नहीं हो रहे थे और आखिर में डॉक्टरों ने इस शख्स के हाथ काटने का फैसला लिया इसके बाद अब जाकर इस शख्स की हालत सामान्य हो पायी है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते