अजब गजब

स्वर्ग से आया है ये घोड़ा! खूबसूरती ऐसी कि हटाए नहीं हटेंगी नज़रें..पूरा सच जान दंग रह जाएंगे आप

घोड़े की सुंदरता ऐसी है कि इस पर एक नज़र भी चली गई तो, नज़रें वहां से हटने का नाम नहीं ले सकती है।
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2018, 3:18 PM IST
akhal
स्वर्ग से आया है ये घोड़ा! खूबसूरती ऐसी कि हटाए नहीं हटेंगी नज़रें..पूरा सच जान दंग रह जाएंगे आप

नई दिल्ली। दुनिया में ऐसी कई चीज़ें हैं, जिनकी खूबसूरती ने उन्हें रातों-रात पूरे संसार में फेमस बना दिया। ऐसी चीज़ों में खूबसूरत शहर, गांव, कार, लड़की, जानवर, पक्षी आदि शामिल हैं। लेकिन आज हम आपको एक जानवर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे इस दुनिया के एक खास क्षेणी का सबसे खूबसूरत जानवर बताया जाता है। दरअसल ये एक घोड़ा है, जिसकी खूबसूरती से प्रभावित होकर लोग इसे 'स्वर्ग का घोड़ा' कहते हैं। इस घोड़े को देखने वाला शख्स मानो इसकी दुनिया में ही खो जाता है और उसे दुनिया के बारे में कोई भी जानकारी नहीं होती है।

अखल टेके है इस घोड़े का नाम
घोड़े की सुंदरता ऐसी है कि इस पर एक नज़र भी चली गई तो, नज़रें वहां से हटने का नाम नहीं ले सकती है। इस घोड़े का नाम है अखल टेके (Akhal Teke) है, जो दुनिया में घोड़ों की सबसे सुंदर नस्लों में से एक है। यह घोड़ा मूलतः तुर्कमेनिस्तान से है, जिसकी चमक किसी राजसी घोड़े से कम नहीं है। सच कहें तो इसकी चमक के आगे एक राजा की दमक भी फीकी पड़ जाएगी। अखल टेके की सुंदरता और चमक एक बेशकीमती धातु की तरह है। इस घोड़े को लेकर दुनिया भर में काफी चर्चाएं होती रहती हैं। स्पष्ट शब्दों में कहें तो यदि दुनिया में कहीं भी घोड़े की बात होती है तो अखल टेके का ज़िक्र ज़रूर होगा।

वैज्ञानिकों ने किया ऐसा दावा
वैज्ञानिकों का दावा है कि घोड़े की आनुवंशिकी की वजह से इसकी त्वचा चमक के साथ लाइट रिफलेक्ट करती है। यह एक अविश्वसनीय रूप से पुष्ट नस्ल है जो खेल के लिए बहुत ही अच्छा होगा। लेकिन चिंता की बात ये है कि इस नस्ल के घोड़ों की संख्या केवल 1250 ही बची है। चीन के लोग तो इसे “horses from heaven” (स्वर्ग का घोड़ा)के रूप में देखते हैं।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते