अजब गजब

एक साथ प्रेगनेंट हो गईं अस्पताल में काम करने वाली सारी नर्सें, फिल्मी अंदाज़ में हुआ खुलासा..और फिर..

ऐरिज़ोना के मेसा शहर में स्थित डेजर्ट मेडिकल सेंटर में काम करने वाली सभी 16 नर्सें एक साथ गर्भवती हो गईं।
2 min read
• •
Updated: 21 Aug 2018, 1:10 PM IST
nurses
एक साथ प्रेगनेंट हो गईं अस्पताल में काम करने वाली सारी नर्सें, फिल्मी अंदाज़ में हुआ खुलासा..और फिर..

नई दिल्ली। अमेरिका के ऐरिज़ोना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़ने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, ऐरिज़ोना के मेसा शहर में स्थित डेजर्ट मेडिकल सेंटर में काम करने वाली सभी 16 नर्सें एक साथ गर्भवती हो गईं। ये सभी नर्सें अस्पताल के आईसीयू में कार्यरत हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सभी नर्सें इस साल के अक्टूबर महीने से लेकर अगली साल जनवरी के बीच बच्चों को जन्म देंगी। सभी नर्सों के एक साथ प्रेगनेंट होने की वजह से अस्पताल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। अस्पताल को मरीज़ों की देखभाल का डर सता रहा है कि जब ये सभी नर्सें मैटरनिटी लीव पर जाएंगी, उस दौरान मरीज़ों की देखभाल कैसी होगी।

इसके अलावा अस्पताल को अपनी नर्सों को लेकर भी काफी चिंता सता रही है। अस्पताल को नर्सों में इंफेक्शन फैलने का डर भी है, क्योंकि ये सभी नर्सें आईसीयू में काम करती हैं। ऐसे में गर्भवती होने की स्थिति में उन्हें उनमें इंफेक्शन फैलने का ज़्यादा खतरा है। इस सभी चिंताओं से अलग हटकर अस्पताल प्रशासन अपनी नर्सों को ऐसी स्थिति में काम करने के सुरक्षित तरीकों के बारे में बता रहा है। क्योंकि अस्पताल किसी भी हालत में ये नहीं चाहता कि नर्सों की प्रेगनेंसी का प्रभाव मरीज़ों की देखभाल पर पड़े।

लेकिन इस पूरे मामले में एक बड़ा सवाल ये था कि जब ये सभी नर्सें आपस में ज़्यादा बात नहीं करती थीं तो उन्हें सभी की प्रेगनेंसी के बारे में कैसे पता चला। इस सवाल पर जब नर्सों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे सभी सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक ग्रुप जॉइन किया था। जहां वे सभी आपस में चैट करती थीं। जहां इस पूरे मामले का खुलासा हो गया कि सभी नर्सें गर्भवती हैं। लेकिन यहां एक खास बात ये है कि अस्पताल अपनी सभी नर्सों से काम कराने के साथ-साथ उनकी पूरी देखभाल भी कर रहा है। अस्पताल के निदेशक हीथर फ्रांसिस ने बातचीत में बताया कि जैसे-जैसे नर्सों की डिलीवरी का समय पास आ रहा है, वे सभी अपनी-अपनी छुट्टियों की तैयारी कर रही हैं।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते