अजब गजब

Human Brain Interesting Facts: मानव मस्तिष्क के बारे में आश्चर्यजनक और रोचक तथ्य

Human Brain Interesting Facts: एक दिन में औसतन 60000 विचार पैदा करने वाले इंसानी मस्तिष्क से ढ़ेरों ऐसी आश्चर्यजनक बातें जुड़ी हैं, जिन्हें हम सोच भी नहीं सकते।
3 min read
• •
Updated: 27 Sep 2021, 10:50 AM IST
feature.jpg

नई दिल्ली। Human Brain Interesting Facts: कहा जाता है कि इस संसार में इंसानी मस्तिष्क सबसे रहस्यमई चीज है। आज तक वैज्ञानिकों ने हमारे जटिल दिमाग को समझने के लिए ढेरों शोध किए हैं। जिससे नई-नई तरीके की बातें हमारे दिमाग के बारे में पता चलती रहती हैं। तो आइए जानते हैं रहस्यमई जटिल मस्तिष्क के कुछ रोचक तथ्यों के बारे में:

1. क्या आप जानते हैं हमारे मस्तिष्क द्वारा एक छोटा सा एलईडी बल्ब भी जल सकता है। क्योंकि हमारे दिमाग द्वारा करीब 12 से 25 वाट की बिजली उत्पादित की जा सकती है।

2. हमारे दिमाग में लगभग 100 बिलियन न्यूरॉन्स होते हैं। अर्थात उतने ही जितने मिल्की वे गैलेक्सी में सितारे होते हैं।

3. आपको जानकर हैरानी होगी कि हमारा दिमाग सिकुड़ भी सकता है जिससे हमें कोई मनोरोग हो सकता है, अगर हम करीबन 90 मिनट तक पसीने में तरबतर रहे तो।

4. आपको बता दें कि इंसानी मस्तिष्क केमिकल प्रतिक्रिया के अनुसार कार्य करता है और हमारे दिमाग में प्रति क्षण एक लाख से अधिक रसायन प्रतिक्रियाएं होती हैं।

यह भी पढ़ें:

5. अगर कोई व्यक्ति नींद ना आने पर नींद की गोली खाता है, तो वास्तविकता में वह सोया नहीं होता बल्कि गोली के कारण कोमा जैसी अवस्था में चला जाता है।

6. हालांकि बहुत से वैज्ञानिकों ने इंसानी मस्तिष्क की संग्रहण क्षमता पर अपने-अपने मत प्रस्तुत किए हैं, परंतु औसतन देखा जाए तो हमारे दिमाग की संग्रहण क्षमता 1 टेराबाइट्स से 2.5 पेटाबाइट तक होती है।

7. यूं तो हमारा छोटा सा दिमाग संपूर्ण शरीर का मात्र 2% होता है परंतु अचंभे वाली बात यह है कि यह पूरे शरीर का 20% रक्त और ऑक्सीजन अकेले ही इस्तेमाल कर लेता है।

8. क्या आप जानते हैं कि अगर कभी हमें कोई नजरअंदाज या रिजेक्ट कर दे, तो हमारे मस्तिष्क को वैसा आभास होता है, जैसे कभी हमारे शरीर को चोट लगने पर।

9. इंसानी दिमाग किसी चीज का चित्र सेकंड के 16 वें हिस्से तक बनाए रखता है, जबकि हमारी पलकों के झपकने का समय सेकंड के 16 वें हिस्से से भी कम होता है।

10. आपको बता दें कि हमारा दिमाग 268 मील प्रति घंटा के रूप में शीघ्रता से सूचनाएं प्रदान करता है। इसके अलावा यह सूचनाएं अलग-अलग गति से मस्तिष्क तक पहुंचती हैं, क्योंकि न्यूरॉन्स अलग तरीके से निर्मित होते हैं।

11. इंसानी मस्तिष्क का 73% हिस्सा जल का है। लेकिन हमारी यादें, ध्यान एवं अन्य संज्ञानात्मक कौशल को प्रभावित करने के लिए केवल 2% ही निर्जलीकरण होता है।

Updated on:
27 Sep 2021, 10:50 AM IST
Published on:
Also Read
View All
शाहरुख खान के ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर जॉर्जिया की बच्ची ने किया डांस, क्यूट अदाओं ने जीता लोगों का दिल 

राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर