अजब गजब

अमरीका के इस लड़के ने कागज का हवाई जहाज उड़ाकर जीती विश्व चैंपियनशिप, जानें पूरी कहानी

कागज से हवाी जहाज से जीता विश्व चैंपियनशिप 380 स्टूडेंट्स ने लिया हिस्सा अमरीका के लड़के ने जीता इस चैंपियनशिप को
2 min read
• •
Updated: 21 May 2019, 2:24 PM IST
play
अमरीका के इस लड़के ने कागज का हवाई जहाज उड़ाकर जीती विश्व चैंपियनशिप, जानें पूरी कहानी

नई दिल्ली। आप में से ज्यादातर लोगों ने बचपन में कागज ( paper ) की कश्ती बनाकर बरसात के पानी में जरूर चलाई होगी। कागज का जहाज बनाकर भी जरूर उड़ाया होगा। लेकिन हाल ही में अमरीका ( amrica) के एक लड़के ने कागज का हवाई जहाज ( aeroplane ) बनाकर ऐसा कारनामा कर डाला, जिससे उसने एक वर्ल्ड चैंपियनशिप (world championship ) भी जीत ली।

जानकारी के अनुसार- अमरीका में बीते दिनों एक प्रतियोगिता रखी गई थी। जिसमें भारत सहित 61 देशों की यूनिवर्सिटी ( university ) के 380 स्टूडेंस्ट ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में तीन कैटेगरी ( Category ) रखी गई थीं, जिसमें स्टूडेंट्स को कागज का जहाज बनाकर उड़ाना था। ऑस्टियाई कंपनी ने ऐसी ही प्रतियोगिता 2006 में भी आयोजित की थी।

बता दें कि इस वर्ल्ड चैंपियनशिप को अमरीका के जैक हार्डी ने अपने नाम किया है। उसने कागज के जहाज को 56.61 मीटर तक उड़ाया था। वहीं सर्बिया के लेजर ने दूसरा स्थान हासिल किया और स्लोवेनिया के रॉबर्ट ने तीसरा स्थान।


इस जहाज को बनाने के लिए स्टूडेंट्स ने ए-4 साइज के पेपर का इस्तेमाल किया था। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स अपने पास से किट लेकर आए थे।

Updated on:
21 May 2019, 2:24 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते